फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Retired officer lost 82 lakhs in pursuit of 1200 percent profit invested in eight installments

Himachal News: सेवानिवृत्त अधिकारी ने 1200 फीसदी मुनाफे के चक्कर में गंवाए 82 लाख, आठ किस्तों में किया निवेश

Tue, 21 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 1200 फीसदी मुनाफे के चक्कर में कुछ समय पूर्व सेवानिवृत्त हुए अधिकारी ने जीवन भर की पूंजी गंवा दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Retired officer lost 82 lakhs in pursuit of 1200 percent profit invested in eight installments
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हमीरपुर निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 1200 फीसदी मुनाफे के चक्कर में कुछ समय पूर्व सेवानिवृत्त हुए अधिकारी ने जीवन भर की पूंजी गंवा दी है। महज आठ लेनदेन में एक बड़ी रकम सेवानिवृत्त अधिकारी ने शातिरों के हवाले कर दी। इस संदर्भ में साइबर पुलिस थाना मंडी में केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि इस तरह की ठगी के एक दर्जन के करीब मामले में प्रदेश में विभिन्न साइबर थाना में दर्ज हो चुके हैं। बावजूद इसके लगातार पढ़े-लिखे, नौकरीपेशा और सेवानिवृत्त अधिकारी शातिरों के चंगुल में फंसकर जीवनभर की पूंजी गंवा रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा कि फेसबुक पर कुछ दिन पूर्व एक लिंक प्राप्त हुआ। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में 150 करीब मेंबर थे। 

शातिरों ने पीड़ित को निवेश के प्लान बताए। फर्जी स्टॉक जिओ एप पर उसे स्टॉक और आईपीओ में निवेश की एवज में 1200 फीसदी रिटर्न का झांसा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने एक के बाद एक आठ ट्रांजेक्शन के जरिये 82 लाख रुपये की रकम शातिरों की ओर से दिए गए बैंक खातों में जमा करवा दी। पैसा वापस मांगने पर शातिर ठगों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पीड़ित को शक हुआ। इसके बाद साइबर पुलिस थाना मंडी में संपर्क किया। बंधन, यूको, आईसीआईसीआई और आईडीएफसी बैंक के खातों में पैसा जमा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड
शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने पीड़ित की 16 लाख रुपये की राशि को विभिन्न बैंक खातों में होल्ड करवाया है। यह राशि अब कोर्ट के माध्यम से पीड़ित को वापस दिलवाई जाएगी। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से निवेश करने से बचें। अधिक मुनाफे का झांसा देकर शातिर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। निवेश से सेबी की आधिकारिक बेवसाइट पर जरूरी संपर्क करें। इस तरह के निवेश से पूर्व 1930 पर संपर्क कर सलाह जरूर लें- मोहित चावला, डीआईजी, साइबर क्राइम (सीआईडी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed