फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Rajni Patil demanded Himachal rights from Modi government raised the issue in Rajya Sabha

Himachal News: रजनी पाटिल ने मोदी सरकार से मांगा हिमाचल का हक, राज्यसभा में उठाया मुद्दा

Fri, 21 Mar 2025 09:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Mar 2025 09:36 PM IST
सार

शुक्रवार को राज्यसभा में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने में राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कोई कसर नहीं छोड़ी

विज्ञापन
Himachal News Rajni Patil demanded Himachal rights from Modi government raised the issue in Rajya Sabha
राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने केंद्र की मोदी सरकार से हिमाचल का हक मांगा। उन्होंने शुक्रवार को राज्यसभा में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रजनी पाटिल ने गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान भयंकर त्रासदी हुई, जिसमें 500 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों करोड़ों के आधारभूत ढांचे को नुकसान हुआ, बावजूद इसके केंद्र सरकार ने इसकी भरपाई के लिए हिमाचल के साथ भेदभाव किया।

विज्ञापन


रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मानसून से हुई त्रासदी की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से 10 हजार करोड़ की मांग की थी, लेकिन इसके एवज में मात्र 400 करोड़ रुपये जारी किए गए जो सरेआम हिमाचल के साथ भेदभाव है। रजनी पाटिल ने केंद्र सरकार से शेष राशि जारी करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि आपदा और त्रासदी के समय में भी राजनीति करना उचित नहीं है। रजनी पाटिल ने कहा कि इन मसलों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कई बार केंद्र सरकार के समक्ष मांग उठा चुके हैं। उन्होंने वायनाड समेत देश के अन्य राज्यों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी राज्यसभा में मजबूती से अपना पक्ष रखा। रजनी पाटिल ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed