फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News proposal for appointment of guest teachers in schools and colleges

Himachal News: सेवानिवृत्त प्रोफेसर और उच्च शिक्षा प्राप्त युवा बन सकेंगे गेस्ट शिक्षक, प्रस्ताव तैयार; जानें

Wed, 11 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों में सेवानिवृत्त प्रोफेसर और स्थानीय उच्च शिक्षा प्राप्त युवा बतौर गेस्ट शिक्षक सेवाएं देंगे। प्रति पीरियड गेस्ट शिक्षकों को दी जाने वाली राशि पर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन
Himachal News proposal for appointment of guest teachers in schools and colleges
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में सेवानिवृत्त प्रोफेसर और स्थानीय उच्च शिक्षा प्राप्त युवा बतौर गेस्ट शिक्षक सेवाएं देंगे। स्कूल-कॉलेजों में गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति का उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है।

विज्ञापन

प्रति पीरियड गेस्ट शिक्षकों को दी जाने वाली राशि पर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों शिमला में बैठक में गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं लेने की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जल्द ही विस्तृत प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाएंगे। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए गेस्ट शिक्षकों की अस्थायी तौर पर सेवाएं ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेजों के प्रिंसिपल आवश्यकता के अनुसार गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं ले सकेंगे। निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों को अपने नजदीकी क्षेत्रों के सेवानिवृत्त शिक्षकों और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की सूची तैयार रखने को कहा है। सूची के अनुसार जरूरत पड़ने पर विषय वार गेस्ट शिक्षक स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाने के लिए बुलाए जाएंगे। अगर कोई नियमित शिक्षक लंबी छुट्टी पर जाता है, कोई सेवानिवृत्त होता है तो गेस्ट शिक्षक सेवाएं देंगे। प्रति पीरियड के आधार पर गेस्ट शिक्षकों को धनराशि दी जाएगी। 250 से 500 रुपये के बीच प्रति पीरियड धनराशि तय हो सकती है।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के पद भरने की प्रक्रिया जारी है। सीधी भर्ती और बैचवाइज आधार पर शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है। नियमित भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने तक गेस्ट शिक्षकों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई जारी रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed