फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News National and state leaders arrived to congratulate JP Nadda father on his centenary celebrations

Himachal News: जेपी नड्डा के पिता के शतायु समारोह में बधाई देने पहुंचे देश-प्रदेश के नेता

Thu, 03 Jul 2025 03:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 03:27 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता डॉक्टर नारायण लाल नड्डा के 100वें जन्मदिन पर केंद्र और प्रदेश के कई भाजपा नेता उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए विजयपुर नड्डा निवास पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News National and state leaders arrived to congratulate JP Nadda father on his centenary celebrations
जेपी नड्डा परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता डॉक्टर नारायण लाल नड्डा आज अपना 100वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश के कई भाजपा नेता उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए विजयपुर नड्डा निवास पहुंचे हैं। जन्मदिन के अवसर पर नड्डा निवास पर भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। वहीं, शाम को भजन संध्या भी आयोजित होगी।

विज्ञापन




इस मौके पर दिन के समय संकीर्तन एवं भजन उत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रस्तुति के लिए अजय भाई राष्ट्र मंडल दिल्ली को बुलाया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक चलेगा और उसके बाद बिलासपुरी धाम परोसी जाएगी। पिता के शतायु होने के उत्सव में भाग लेने के लिए जेपी नड्डा भी चार दिन के बिलासपुर दौरे पर हैं। आज वो नड्डा निवास पर आयोजित कार्यक्रम में ही रहेंगे। आज सुबह से ही नड्डा निवास पर पूजा और हवन का दौर शुरू हो गया है। इसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Watch Video : पंजाब के पर्यटक ने ड्राइविंग सीट से बाहर लटक दौड़ाई गाड़ी, हिमाचल पुलिस ने ठोका 2500 का चालान
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर नारायण लाल नड्डा ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ अपने 100वें जन्मदिन की पूजा की। जेपी नड्डा के पिता को बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, विपिन परमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, जीत राम कटवाल, त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा सहित प्रदेश भाजपा के कई नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed