{"_id":"67f69d09aff51d15420dfc07","slug":"himachal-news-meena-gave-a-statement-to-the-police-he-does-not-know-negi-personally-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मीणा ने पुलिस को दिया बयान, वह निजी तौर पर नेगी को नहीं जानते, लेकिन फोन पर हुई दर्जनों बार बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मीणा ने पुलिस को दिया बयान, वह निजी तौर पर नेगी को नहीं जानते, लेकिन फोन पर हुई दर्जनों बार बात
Thu, 10 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:00 AM IST
सार
विमल नेगी की मौत मामले में आरोपी हरिकेश मीणा ने पुलिस में कैमरे के सामने बयान दिया है कि वह निजी तौर पर नेगी को नहीं जानते, लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि इन दोनों की फोन पर दर्जनों बार बात हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को हिमाचल हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी हरिकेश मीणा ने पुलिस में कैमरे के सामने बयान दिया है कि वह निजी तौर पर नेगी को नहीं जानते, लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि इन दोनों की फोन पर दर्जनों बार बात हुई है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने अदालत से आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने की मांग की। कहा कि आरोपी तथ्य छिपा रहा है। इस पर न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सकती है। इसके लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं। हालांकि कोर्ट ने आरोपी मीणा की अग्रिम जमानत 2 मई तक बढ़ा दी है। मीणा बुधवार को अदालत में भी पेश हुए। दूसरी ओर नेगी के परिवार की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि नेगी की आत्महत्या के पीछे पेखूवाला प्रोजेक्ट में हुए करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार है। चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए पैसों का दुरुपयोग किया गया है। पुलिस की रिपोर्ट में भी इसका जिक्र है। वहीं, नेगी के परिवार वाले मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए कानूनी सलाह भी ले रहे हैं।
विज्ञापन