{"_id":"692471280752a68bef0b04aa","slug":"himachal-news-it-is-mandatory-to-upload-marksheets-on-digilocker-by-30th-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मार्कशीटें 30 तक डिजिलॉकर पर अपलोड करना अनिवार्य, शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मार्कशीटें 30 तक डिजिलॉकर पर अपलोड करना अनिवार्य, शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना
Tue, 25 Nov 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को 30 नवंबर तक अपनी मार्कशीट और शैक्षणिक अभिलेख डिजिलॉकर पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को 30 नवंबर तक अपनी मार्कशीट और शैक्षणिक अभिलेख डिजिलॉकर पोर्टल पर अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए हैं। यह निर्णय राष्ट्रीय शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि यह निर्देश समय सीमा के भीतर नहीं पूरा किया जाता, तो 2021 से 2024 तक की कोई भी मार्कशीट पोर्टल पर अपलोड नहीं की जाएगी। इसके लिए संबंधित संस्थान पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। साथ ही, प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने भी इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही, मंत्रालय ने छात्रों से भी अपील की है कि वे डिजिलाॅकर पर अपना अकाउंट बनाएं ताकि सभी शैक्षणिक दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध हो सकें। इस पहल के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को पूरा किया जा रहा है, जिसमें डिजिटल शैक्षणिक व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
यदि विश्वविद्यालयों और छात्रों द्वारा निर्धारित समय सीमा तक ये कार्य पूरे नहीं होते, तो छात्रों को आगामी प्रवेश प्रक्रियाओं, सरकारी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा में आवेदन, और विदेश में दस्तावेज़ सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। इसके चलते सभी विश्वविद्यालयों को जल्द से जल्द अपने डाटा को एनएडी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन