फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Inter-state gang busted 7 smugglers arrested with chitta action also taken in Kumarsain

Himachal News: अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ चिट्टे के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, कुमारसैन में भी कार्रवाई

Thu, 13 Mar 2025 09:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Mar 2025 09:19 PM IST
सार

हाटकोटी और कुमारसैन में पुलिस ने पंजाब के तीन तस्करों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Himachal News Inter-state gang busted 7 smugglers arrested with chitta action also taken in Kumarsain
चिट्टा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हाटकोटी और कुमारसैन में पंजाब के तीन तस्करों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। हाटकोटी मामले में अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह पंजाब से चिट्टा लाकर रोहड़ू में आपूर्ति देते थे। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसमें यह पता लगा जा रहा है कि गिरोह का सरगना कौन है।

विज्ञापन


दोनों ही मामलों में पुलिस ने 282 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला हाटकोटी पुलिस स्टेशन के तहत आया है। यहां पर पुलिस ने हाटकोटी के नजदीक परहट पुल के पास सूचना के आधार पर पंजाब नंबर की होंडा क्रूज गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान वाहन की जांच में गाड़ी से 252 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में गाड़ी में सवार राजकुमार, जगदीश और जतिंद्र निवासी मोहन के हिथार, तहसील गुरु हरसाई जिला फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोपियों ने खुलासा किया कि वह चिट्टे की खेप रोहड़ू में कपिल राज्टा को देने के लिए जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों के मोबाइल पर कपिल राज्टा की लगातार कॉल आ रही थी। पुलिस ने आरोपियों को फोन उठाकर बात करने के लिए कहा जिसमें सप्लाई कपिल राज्टा को पहुंचाने की बात सामने आई। इसके बाद एसएचओ जुब्बल की टीम ने कपिल के ठिकानों में दबिश दी। यहां पर पुलिस को करीब साढ़े चार लाख रुपये कैश, फॉयल पेपर और इलेक्टि्रानिक वेविंग मशीन बरामद हुई है। पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुमारसैन में कुल्लू के तीन युवक पकड़े
कुमारसैन क्षेत्र में पुलिस ने कुल्लू के तीन युवकों को 30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सुनील कुमार निवासी निरमंड, कुल्लू, सुरेश कुमार निवासी तुनन, निरमंड, कुल्लू और कैलाश चंद निवासी निरमंड जिला कुल्लू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इस बार में गुप्त सूचना मिली थी। इसको देखते हुए शमाथला के सिंगापुर में पुलिस ने नाकाबंदी करके तीनों युवकों को तलाशी के लिए रोका तो उनसे चिट्टा बरामद हुआ।

ढाई महीने में 90 केस, 193 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने एसएसपी संजीव कुमार गांधी की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ इस बार मिशन भरोसा के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इसमें कई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करों को पुलिस ने हवालात पहुंचाया है। खासकर चिट्टा तस्करी के मामलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जिले में अभी तक पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 90 केस दर्ज किए हैं। इसमें 193 के करीब लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस संदीप शाह चिट्टा तस्करी के मामले में दिल्ली से नाइजीरियन को भी गिरफ्तार कर चुकी है। लोगों से अपील की है कि नशा तस्करों की सूचना पुलिस से साझा करें और मिलकर इस बुराई से लड़कर ही इसे समाप्त किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed