फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News If production starts in Medical Device Park within two years 10 percent discount will be given

Himachal News: मेडिकल डिवाइस पार्क में दो साल में उत्पादन शुरू किया तो मिलेगी 10 फीसदी छूट, अधिसूचना जारी

Thu, 10 Oct 2024 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Oct 2024 09:01 PM IST
सार

मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ में एमएसएमई श्रेणी के लिए यदि 2 वर्ष के भीतर वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया जाता है तो निर्धारित दर अथवा प्रीमियम में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal News If production starts in Medical Device Park within two years 10 percent discount will be given
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति 2019 में संशोधन किया है। निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों को कई प्रोत्साहन, रियायतें और सुविधाएं देने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ में एमएसएमई श्रेणी के लिए यदि 2 वर्ष के भीतर वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया जाता है तो निर्धारित दर अथवा प्रीमियम में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेशकों को भूमि का कब्जा सौंपने से पहले प्रीमियम का 25 फीसदी और बाकी का 75 फीसदी आवंटन की तारीख से 3 साल के भीतर 3 वार्षिक किस्तों में वसूला जाएगा। यदि निवेशक उत्पादन शुरू होने से पहले या बाद में एकमुश्त प्रीमियम के भुगतान की पेशकश करता है, तो प्रीमियम पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


उद्योग विभाग के निदेशक भूमि आवंटन की अवधि एक वर्ष तक बढ़ा सकते हैं। एमएसएमई और अन्य मामलों में कुल अवधि 5 वर्ष से अधिक नहीं होगी। यदि कोई औद्योगिक उद्यम पांच वर्ष से वाणिज्यिक उत्पादन कर रहा है, तो प्रीमियम 5 फीसदी की दर से वसूला जाएगा। मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ में स्थापित होने वाले उद्यमों के मामले में यह 10 फीसदी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed