{"_id":"676d5ec591af6d408803336f","slug":"himachal-news-hrtc-driver-rajeev-kumar-polished-the-bus-at-his-own-expense-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: एचआरटीसी के चालक राजीव कुमार ने खुद के खर्च से बस को चमकाया, नाहन डिपो में दे रहे हैं सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: एचआरटीसी के चालक राजीव कुमार ने खुद के खर्च से बस को चमकाया, नाहन डिपो में दे रहे हैं सेवाएं
Fri, 27 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:00 AM IST
सार
एचआरटीसी के नाहन डिपो में तैनात चालक ने खुद के खर्च से बस को चमका दिया। अधिकारियों का कहना है राजीव कुमार कई बार बस में आए हल्के फाल्ट को स्वयं भी दूर करवा देते हैं। इससे बस अच्छी हालत में हैं।
विज्ञापन
बस के साथ चालक राजीव कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के नाहन डिपो में तैनात चालक ने खुद के खर्च से बस को चमका दिया। चालक राजीव कुमार परिवहन निगम की देहरादून-नाहन-चंडीगढ़-शिमला रूट की एसी बस में सेवाएं देते हैं। चालक ने अपने खर्च से ही बस को अतिरिक्त रूप से सजाया है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है राजीव कुमार कई बार बस में आए हल्के फाल्ट को स्वयं भी दूर करवा देते हैं। इससे बस अच्छी हालत में हैं। राजीव कुमार ने वर्ष 2019 से निगम में सोलन से बतौर चालक अपनी सेवाएं शुरू की हैं। अक्तूबर 2022 से वह नाहन डिपो में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि बस को सजाने के लिए चालक ने खुद बस में आगे पेंट व अन्य बंपर का कार्य करवाया है। लाइटिंग को लेकर भी विशेष कार्य किए हैं। बस के आगे और व पीछे अलग से लाईटें लगवाई हैं। बस के अंदर सीटों को आकर्षक बनाने से लेकर अंदर चालक कैबिन की सजावट भी करवाई है। चालक राजीव कुमार ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि एचआरटीसी की बस सबसे अलग और अच्छी दिखाई दे और लोग इसमें यात्रा करें तो तारीफ करें।
विज्ञापन
फॉल्ट को भी गंभीरता से लेते हैं : अड्डा प्रभारी
हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन बस अड्डा प्रभारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि चालक राजीव अपनी मर्जी से खुद के खर्चे से बस को सुंदर बनाने के लिए काम करते हैं। वह बस में साफ-सफाई रखने के साथ-साथ छोटे फॉल्ट को भी गंभीरता से लेते हैं। इसके चलते उनकी बस बहुत कम ब्रेकडाउन होती है।