फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News HGCTA delegation met Education Minister Rohit Thakur demands

Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला HGCTA का प्रतिनिधिमंडल, रखी ये मांगें; मिला ये आश्वासन

Fri, 11 Apr 2025 05:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 05:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की और अपनी मांगें उनके सामने रखी। वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और यह आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal News HGCTA delegation met Education Minister Rohit Thakur demands
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ (HGCTA) का  प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिमला में मिला और राज्य के कॉलेज शिक्षकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में एचजीसीटीए प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र ,उपाध्यक्ष डॉ. निखिल सारटा, महासचिव डॉ. संजय कानूनगो और संयुक्त सचिव डॉ. चंद्र वर्मा उपस्थित थे। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल में डॉ. पीडी कौशल, डॉ. कामिनी शांडिल, डॉ. स्नेह, डॉ. बविता, डॉ. पुर्णिमा थापर , डॉ. अजय गर्ग और डॉ. लखबीर धीमान भी शामिल थे।

विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से कैरियर उन्नति योजना का नोटिफिकेशन शीघ्र ही करने की मांग की गई, ताकि प्राध्यापक वर्ग को उनके कार्यकाल के अनुसार उचित प्रमोशन मिल सके। डीपीसी के माध्यम से पे बैंड 2, 3 और 4 के लिए  डीपीसी प्रक्रिया को कार्यान्वित करने की आवश्यकता जताई ताकि महाविद्यालय के प्राध्यापकों  को उनके वेतनमान और प्रमोशन में सुधार मिल सके। हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि अध्ययन अवकाश के दौरान शिक्षकों को पूरा वेतन दिया जाए, न कि 40% वेतन, ताकि उत्कृष्ट श्रेणी का शोध कार्य और हिमाचल के सभी महाविद्यालयो में अच्छा शैक्षणिक वातावरण बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन सहायक प्रोफेसरों के लिए भी रियायत की मांग की, जो 1 अप्रैल 2023 को नियुक्त हुए थे और केवल एक दिन के कारण उनके नियमितीकरण में एक वर्ष की देरी हो रही है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और यह आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की चिंता को समझा और संबंधित विभागों के साथ मिलकर इन मुद्दों पर काम करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed