फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Haryana police head constable came to Solan to sell chitta

Himachal: नारकंडा में रेट पर नहीं बनी बात तो सोलन में चिट्टा बेचने आया था हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल

Mon, 07 Apr 2025 06:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 07 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल खाकी की आड़ में शिमला में चिट्टा सप्लाई करता था। आरोपी सोलन में चिट्टा सप्लाई करने पहुंचा, लेकिन उसे नहीं पता था कि यहां वो साथी समेत पकड़ा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Haryana police head constable came to Solan to sell chitta
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोलन में 157 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार हरियाणा के हेड कांस्टेबल और उसके साथी से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी खाकी की आड़ में जिला शिमला में काफी समय से चिट्टा सप्लाई करता था। यहां तक कि वह हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू समेत तीन पुलिस नाकों को बिना रोक-टोक पार कर शिमला पहुंच जाता था। इस बार जब वह सप्लाई लेकर नारकंडा पहुंचा तो कम दाम मिलने पर उसने यहां सप्लाई नहीं दी। यहां से वह वापस आया और सोलन में चिट्टा सप्लाई करने पहुंचा, लेकिन सोलन पुलिस से बचना मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोहरी दीवार के पास हेड कांस्टेबल समेत उसके साथी को दबोच लिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दो अप्रैल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोहरी दीवार के समीप खाकी वर्दी पहने प्रदीप कुमार पुत्र मांगे राम निवासी तहसील कलायत जिला कैथल, हरियाणा और उसके साथी मोहित पुत्र सुशील कुमार निवासी कलायत जिला कैथल को 157 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि ये लोग चिट्टा बेचने के लिए हरियाणा से हिमाचल आए थे। यह चिट्टा बेचने के लिए शिमला जिला के नारकंडा गए हुए थे। बताया जा रहा है कि चिट्टा तस्कर एक ग्राम के करीब छह हजार रुपये मांग रहा था। लेकिन रेट की बात न बनी तो यह चिट्टा सप्लाई करने के लिए सोलन आ गए। यहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पुलिसकर्मी काफी समय से चिट्टा तस्करी में संलिप्त है और यह हिमाचल में ज्यादातर शिमला जिला में ही चिट्टा सप्लाई करता था। जब भी वह चिट्टा की सप्लाई करता था तो वर्दी पहन लेता था, जिससे स्थानीय पुलिस भ्रमित होकर उसको न पकड़ पाए। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की पड़ताल की जा रही है। कई बड़ी गिरफ्तारियां होने की भी उम्मीद है- राज कुमार, एएसपी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed