फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Guest teachers policy not accepted give permanent employment youth anger erupted

Himachal News: गेस्ट टीचर्स पॉलिसी नहीं मंजूर, स्थायी रोजगार दो, फूटा युवाओं का गुस्सा; सौंपे मांग पत्र

Fri, 13 Dec 2024 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Dec 2024 07:53 PM IST
सार

गेस्ट टीचर्स भर्ती पॉलिसी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षित बेरोजगार युवाओं का गुस्सा फूटा। युवा विवि ईसी की बैठक में शामिल होने आए शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार से मिले।
 

विज्ञापन
Himachal News Guest teachers policy not accepted give permanent employment youth anger erupted
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आम छात्र और शोधकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंत्रिमंडल की वीरवार को हुई बैठक में स्कूल, कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए गेस्ट टीचर्स भर्ती पॉलिसी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षित बेरोजगार युवाओं का गुस्सा फूटा। युवा छात्रों, शोधार्थियों ने पुस्तकालय छोड़ कर विवि कुलपति कार्यालय के बाहर डेढ़ घंटे तक पॉलिसी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। वे विवि ईसी की बैठक में शामिल होने आए शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार से मिले।

विज्ञापन




शोधार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने विधायकों को मांग पत्र भी सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार से तुरंत पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। इस पर विधायक हरीश जनारथा ने युवाओं से कहा कि वे स्वयं मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस बारे में बात करेंगे। उनकी मुख्यमंत्री से इस मुद्दे को लेकर आपत्तियां बताने को मुलाकात करवाने का प्रयास भी करेंगे।
विज्ञापन


विवि कुलपति कार्यालय के बाहर ईसी बैठक स्थल के बाहर दोपहर करीब तीन बजे शोधार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सैकड़ों की तादाद में जुट गए। उन्होंने प्रदेश सरकार के स्कूलों में जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी और कॉलेजों में सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर गेस्ट फैक्लटी को प्रति लेक्चर आधार पर रखे जाने की पॉलिसी को लागू किए जाने के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू की। गेस्ट टीचर्स पॉलिसी नहीं मंजूर, पॉलिसी को वापस लो...., स्थायी रोजगार दे प्रदेश सरकार और आउटसोर्स भर्ती के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इन बेरोजगार युवाओं ने विवि में 2019 से लेकर विज्ञापित पदों की अटकी भर्ती को पूरा करने, विभागों में आउटसोर्स आधार पर की भर्तियों को शिक्षिक बरोजगार युवाओं के साथ धोखा करार दिया। वीसी कार्यालय के बाहर जुटे युवाओं ने सरकार को चेताया कि यदि यह पॉलिसी वापस न ली गई गई तो, बेरोजगार युवा जो सालों से स्थायी रोजगार की आस में मेहनत कर रहे हैं, वे सड़कों पर उतरेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सचिवालय और जन प्रतिनिधियों का घेराव करने तक जा सकते हैं। किसी भी सूरत में उन्हें यह कामचलाऊ और अस्थायी रोजगार देने की पॉलिसी मंजूर नहीं है। सरकार स्थायी रोजगार के लिए पदों को विज्ञापित करे और उन्हें भरे। करीब साढ़े चार बजे शिमला शहरी और भोरंज के विधायक को मांग पत्र सौंपने के बाद यह प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed