फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Govt will buy maize from 25 October rate fixed at Rs 30 per kg

Himachal: हिमाचल सरकार खरीदने जा रही है मक्की, 30 रुपये प्रतिकिलो रेट तय; 25 विक्रय केंद्रों पर होगी खरीद

Wed, 23 Oct 2024 10:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:11 PM IST
सार

हिमाचल सरकार प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों से पहली बार मक्की खरीदेगी। मक्की को खरीदने की प्रक्रिया 25 अक्तूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Himachal News Govt will buy maize from 25 October rate fixed at Rs 30 per kg
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरकार प्रदेशभर में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की को खरीदने की प्रक्रिया 25 अक्तूबर से शुरू करेगी। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। खरीद 25 विक्रय केंद्रों पर होगी। पहले चरण में सरकार किसानों पांच सौ आठ मीट्रिक टन मक्की खरीदेगी। इसके लिए प्रदेश भर में प्राकृतिक खेती करने वाले 3,218 प्रमाणित किसान चयनित किए गए हैं। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों से पहली बार सरकार मक्की खरीदेगी। इसके बाद इसका आटा तैयार कर एक और पांच किलो की पैकिंग में लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि अभी आटे के दाम तय नहीं किए गए हैं। कृषि विभाग का प्राकृतिक खेती विंग खाद्य आपूर्ति विभाग के जरिए इन्हीं के स्टोरों में किसानों से इसकी खरीद करेगा, वहीं इसके बाद खरीदी गई मक्की से तैयार आटे को बेचा जाएगा। विभाग की ओर से डिपुओं में भी इस आटे को बेचने की योजना है, लेकिन अभी इसके लिए सब्सिडी निर्धारित नहीं हुई है। बाजार में आम तौर पर मक्की को 18 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिलते हैं, लेकिन सरकार किसानों से 30 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मक्की खरीदेगी। देश में मक्की पर दिया जाने वाला यह सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य है। प्रति किसान से अधिकतम 20 क्विंटल मक्की खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


13,000 हेक्टेयर भूमि पर तैयार की गई है 27,000 मीट्रिक टन मक्की
इस वर्ष प्राकृतिक खेती से लाहौल-स्पीति और किन्नौर के अलावा बाकी 10 जिलों में 13.304 हेक्टेयर भूमि पर 27,768 मीट्रिक टन मक्की तैयार की गई है। इसमें से 508 मीट्रिक टन अतिरिक्त मक्की सरकार किसानों से खरीदेगी। इस सीजन में 92,516 किसानों ने प्राकृतिक खेती से मक्की की फसल तैयार की है। जिसमें खरीद के लिए विभाग ने 3,218 किसान चयनित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अक्तूबर से प्रदेशभर में पंजीकृत किसानों से मक्की को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजार से अधिक रेट पर किसानों से मक्की खरीदने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग प्राकृतिक खेती से जुड़कर रसायन मुक्त खेती करें- डॉ. मोहिंद्र सिंह भवानी, उप निदेशक, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना

किस जिले से कितने किसानों से कितनी मक्की की होगी खरीद
 
जिला किसानों की संख्या मक्की की खरीद (मीट्रिक टन में)
बिलासपुर 215 13
चंबा  357 83.16
हमीरपुर  109 5
कांगड़ा 329 44.32
कुल्लू  56 13.4
मंडी 431 65.44
शिमला 46 5.85
सिरमौर 434  132.94
सोलन 1,128 140
ऊना 113 53.64
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed