फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Girl molested in Shimla young man thrashed by girl

Himachal News: शिमला में छेड़छाड़ करने पर युवती ने मां के साथ मिलकर धुना व्यक्ति, 5 मिनट तक खूब बरसे लात घूंसे

Sun, 13 Oct 2024 01:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

शनिवार दोपहर को शिमला में लोअर बाजार मार्ग पर एक युवती ने मां से साथ मिलकर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लड़की पर फब्तियां कसीं। 

विज्ञापन
Himachal News Girl molested in Shimla young man thrashed by girl
युवती ने मां के साथ मिलकर फब्तियां कसने वाले व्यक्ति को धुना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिमला शहर में उपायुक्त कार्यालय के पास लोअर बाजार मार्ग पर लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर की है। आरोप है कि व्यक्ति ने लड़की को आपत्तिजनक शब्द कहे। इससे गुस्से में आकर मां और बेटी ने उस व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और काफी देर तक मामला गरमाया रहा।

विज्ञापन


इस संबंध में लड़की और उसकी मां ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है जब उपायुक्त कार्यालय के समीप लोअर बाजार जाने वाले मार्ग पर लड़की और उसकी मां बैठी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लड़की पर फब्तियां कसीं। इससे गुस्से में आकर लड़की और उसकी मां ने व्यक्ति को वहीं पर धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


छेड़छाड़ से गुस्साई मां और बेटी ने करीब पांच मिनट तक युवक को लात घूंसों से जमकर पीटा। बाजार में इस तरह की घटना सामने आने के बाद दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा। सदर पुलिस से जब इस बारे में पूछा गया तो पता चला कि इस संबंध में उनके पास किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed