फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Free books will be given to students on the first day of the academic session

Himachal News: शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले दिन ही विद्यार्थियों को दी जाएंगी निशुल्क किताबें, जानें

Wed, 29 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा खंडों तक निशुल्क किताबों की सप्लाई पहुंचा दी है। ऐसे में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले दिन ही विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Himachal News Free books will be given to students on the first day of the academic session
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले दिन ही विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा खंडों तक निशुल्क किताबों की सप्लाई पहुंचा दी है।

विज्ञापन


13 फरवरी से शुरू होना है शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र
शीतकालीन स्कूलों के प्रभारियों को किताबें लेकर विद्यार्थियों तक पहुंचाने के मंगलवार को निर्देश जारी किए गए। हिमाचल प्रदेश में 13 फरवरी से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सरकार हर वर्ष निशुल्क किताबें मुहैया करवाती है।
विज्ञापन


हर शिक्षा खंड के लिए अलग तारीख
मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा खंडों में किताबें एकत्र करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 30 जनवरी से किताबों को सभी शिक्षा खंडों से लेने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। हर शिक्षा खंड के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबें आवंटित कर दी जाएंगी। सभी जिला उपनिदेशकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर किताबों को स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं।


ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक अप्रैल शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से हर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार किताबें लेने के लिए ब्लॉक अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए कहा है। शीतकालीन स्कूलों में किताबों की सप्लाई पहुंचाने के बाद ग्रीष्मकालीन स्कूलों में भी फरवरी में ही किताबों की सप्लाई पहुंचाने का काम शुरू होगा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक अप्रैल 2025 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed