फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Five-month-old fetus found in garbage in Kunjahal of Barotiwala Solan

Himachal News: बरोटीवाला के कुंजाहल में कूड़े में मिला पांच माह का भ्रूण, बैग खींच रहे थे कुत्ते; जानें

Fri, 28 Mar 2025 06:33 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Mar 2025 06:33 PM IST
सार

कुत्ते बैग के पास बार-बार एकत्रित हो रहे थे। एक कारोबारी ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि बैग के अंदर भ्रूण है। घटना बरोटीवाला के कुंजाहल की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Five-month-old fetus found in garbage in Kunjahal of Barotiwala Solan
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरोटीवाला के कुंजाहल में कूड़े के ढेर से करीब पांच माह का भ्रूण मिला। यह बैग के अंदर था। इसका पता तब चला जब कुत्ते बैग के पास बार-बार एकत्रित हो रहे थे। एक कारोबारी ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि बैग के अंदर भ्रूण है। इसकी सूचना पुलिस का दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि इसके पोस्टमार्टम के बाद डीएनए प्रीजर्व कराया जाएगा, जिससे शक होने पर इसे मैच कराया जा सके। पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसपी विनोद धीमान ने भ्रूण मिलने के पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
पुलिस के अनुसार कुंजाहल में 400 के करीब कमरे हैं। इनमें कामगार किराये पर रहते हैं। यह भ्रूण किसने फेंका, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया। बीबीएन में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। पिछले साल ट्रक यूनियन कार्यालय के पास किसी ने नवजात बच्ची के शव को कूड़े में फेंका था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इससे पहले संडोली में नवजात बच्चे को एक गेट के सामने रखा गया था। जैसे ही मकान मालिक गेट बंद करने गए तो उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने बच्चे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed