{"_id":"677e6abeeec63a4c44048d54","slug":"himachal-news-famous-former-panchayat-pradhan-jabna-chauhan-joined-congress-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कांग्रेस में शामिल हुईं चर्चित पूर्व पंचायत प्रधान जबना चौहान, प्रतिभा सिंह ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कांग्रेस में शामिल हुईं चर्चित पूर्व पंचायत प्रधान जबना चौहान, प्रतिभा सिंह ने किया स्वागत
Wed, 08 Jan 2025 05:40 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 08 Jan 2025 05:40 PM IST
सार
Jabna Chauhan: बुधवार को जबना चौहान ने लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
जबना चौहान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे कम उम्र की चर्चित पंचायत प्रधान रही जबना चौहान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। बुधवार को जबना चौहान ने लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने फूलमाला और पार्टी का पटका पहनकर जबना चौहान का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि जबना चौहान सेलिब्रिटी रही हैं। इन्होंने समाज के उत्थान के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। जबना युवाओं व महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने पर जबना चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड का आभार जताया।
विज्ञापन