फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Disaster in Nigulsari 65 meter portion of NH collapsed traffic halted

Himachal News : निगुलसरी में आफत, एनएच का 65 मीटर हिस्सा धंसा; यातायात ठप, हजारों लोग परेशान

Tue, 17 Sep 2024 07:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 07:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निगुलसरी में नेशनल हाईवे-5 पर सफर करना हजारों लोगों के लिए आफत बना हुआ है। यात्रियों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच क्रांपे से तरांडा टनल तक आधा किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़नी पढ़ रही है। 

विज्ञापन
Himachal News Disaster in Nigulsari 65 meter portion of NH collapsed traffic halted
किन्नौर जिले के निगुलसरी में बंद एनएच बहाल करने में जुटी एनएच प्राधिकरण की जेसीबी मशीनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला किन्नौर के निगुलसरी में नेशनल हाईवे-5 पर लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सफर करना हजारों लोगों के लिए आफत बना हुआ है। पहले भूस्खलन के कारण बार-बार एनएच अवरुद्ध होता रहा। अब एनएच का करीब 65 मीटर हिस्सा पूरी तरह से धंस गया। ऐसे में वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 बजे निगुलसरी में तरांडा की ओर से एनएच का 65 मीटर हिस्सा धंस गया। एनएच के बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। यात्रियों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच क्रांपे से तरांडा टनल तक आधा किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़नी पढ़ रही है। यहां पहुंचने के बाद टनल के पास छोटे वाहनों से निगुलसरी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को निगुलसरी में फंसे यात्री जगदीश ठाकुर, प्रधान शील पंचायत (रोहड़ू) बालकृष्ण दुल्टा, उमादत्त शर्मा, जगदीश शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार, आशीष शर्मा, संजय कुमार, देवराज राठौर, संजय दिनेश, विरेंद्र कुमार और आशीष ने कहा कि निगुलसरी में एनएच बार-बार बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण एनएच का बार-बार बाधित होना चिंता का विषय है। लंबे समय से निगुलसरी में पहाड़ी से मलबा आने के कारण एनएच बार-बार बंद हो रहा है। वहीं हजारों लोग, सेना के जवान सहित पर्यटक जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि जल्द ही एनएच को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed