Himachal News: शिमला के सब जोनल ऑफिस के डिप्टी डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर का तबादला, जानें पूरा मामला
हिमाचल में ईडी के सब जोनल ऑफिस के डिप्टी डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर का तबादला कर दिया गया है।
विस्तार
शिमला स्थित जोनल कार्यालय में तैनात उपनिदेशक कुलदीप शिवाजी का भी तबादला मुख्यालय (कार्यालय) के लिए किया गया है। शिमला सब जोनल-2 में तैनात राजीव कुमार को भी अतिरिक्त निदेशक शिमला सब जोनल-1 लगाया गया है। उन्हें शिमला सब जोनल-1 का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
ईडी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विशाल दीप विभिन्न मामलों से जुड़े आरोपियों को पांच-पांच घंटे बाहर बैठाता था। पांच बजे कार्यालय बंद होने के बाद आरोपियों को भीतर बुलाता था। बाकायदा उन्हें चाय-पानी तक कराया जाता था। शिमला कार्यालय में ही पैसे के लेनेदन की बातें होती थीं। सीबीआई अब यह भी पता कर रही है कि आरोपी ने और किस-किससे पैसे की मांग की है। ईडी में इन दिनों चिट्टा, खनन माफिया, आय से अधिक संपत्ति की मामलों की जांच चल रही है। यह भी देखा जा रहा है कि यह आरोपी और किन मामलों की जांच कर रहा था।
हरियाणा, दिल्ली में सीबीआई की दबिश
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ीं दो शिकायतों में ढाई करोड़ रिश्वत मांगने के मामले में ईडी के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने रविवार को हरियाणा, दिल्ली के विभिन्न स्थानों में दबिश दी। आरोपी अधिकारी अभी भी सीबीआई की पकड़ से बाहर है।