फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal News Cousin of a young man who came to Shimla from Chandigarh to visit murdered him in a hotel

Himachal News: चंडीगढ़ से शिमला घूमने आए युवक की चचेरे भाई ने होटल में की हत्या, परिजनों को फोन कर बताया

Sat, 14 Jun 2025 10:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

शिमला के ढली में एक होटल में चंडीगढ़ से शिमला घूमने आए युवक की साथ आए चचेरे भाई ने कांच से गला रेतकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Cousin of a young man who came to Shimla from Chandigarh to visit murdered him in a hotel
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ से शिमला घूमने आए युवक की साथ आए चचेरे भाई ने कांच से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को शिमला के ढली में एक होटल में अंजाम दिया। दोनों होटल ग्रैंड मैजेस्टिक में कमरा नंबर 302 में ठहरे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह सवा पांच बजे के करीब होटल से निकलकर बाइक पर फरार हो गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान आकाश शर्मा निवासी एससीएफ-40, ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी उसका चचेरे भाई अर्जुन शर्मा मकान संख्या 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला, हरियाणा का है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धर पकड़ के लिए टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Himachal News: अमेरिका के बर्मिंघम में मुक्कों का दम दिखाएंगी शशिकला नेगी, विश्व पुलिस खेलों के लिए चयन
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आकाश शर्मा और अर्जुन शर्मा 11 जून को ढली टनल के नजदीक होटल ग्रैंड मैजेस्टिक में रात करीब 8:22 बजे पहुंचे थे। आकाश ने लॉ की पढ़ाई की थी और आरोपी अपने पिता के साथ पंचकूला में सब्जी का कारोबार करता है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 13 जून तड़के दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो हो गई और तैश में आकर अर्जुन ने कथित तौर पर पहले आकाश शर्मा के सिर पर बीयर की बोतल मारी और फिर कांच से गला रेत दिया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों को फोन कर बताया मैंने आकाश की हत्या कर दी
पुलिस के मुताबिक, 13 जून की सुबह करीब 10 बजे होटल में एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनके होटल में दो युवक ठहरे हैं और उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा- अर्जुन शर्मा ने अपने परिवार को फोन कर बताया है कि उसने आकाश शर्मा की हत्या कर दी है। कॉलर ने होटल कर्मियों से आग्रह किया कि वे कमरे में जाकर असलियत का पता करें। उनकी बातें सुनकर होटल स्टाफ के होश उड़ गए और आनन-फानन में होटल कर्मी मनीष ठाकुर ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो आकाश खून से लतपथ बिस्तर पर पड़ा था। उन्होंने मामले की तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ढली से टीम मौके पर पहुंची। बाद में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed