{"_id":"673744f8ae23a53ad40dd608","slug":"himachal-news-compassionate-dependents-met-cm-sukhu-demanded-jobs-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सीएम सुक्खू से मिले करुणामूलक आश्रित, नौकरी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सीएम सुक्खू से मिले करुणामूलक आश्रित, नौकरी देने की मांग
Fri, 15 Nov 2024 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 15 Nov 2024 06:26 PM IST
सार
शुक्रवार शाम करुणामूलक आश्रितों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें उनके सामने रखीं।
विज्ञापन
सीएम से मिलते हुए करुणामूलक आश्रित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करुणामूलक आश्रितों ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में मुलाकात की। करुणामूलक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने नौकरी देने की मांग करते हुए कहा कि कैबिनेट में पॉलिसी का संशोधन किया जाए।
विज्ञापन
62,500 रुपये एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को खत्म किया जाए। आय सीमा को 2.50 लाख रुपये तक बढ़ाया जाए। वित्त विभाग से नामंजूर मामलों पर विचार न करते हुए अधिसूचना को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। पांच फीसदी कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए। जिन विभागों, बोर्डों, निगमों और यूनिवर्सिटी में खाली पद नहीं है, उन मामलों को अन्य विभागों में शिफ्ट कर नौकरियां दी जाएं।
विज्ञापन
अजय ने कहा कि योग्यता के अनुसार सभी श्रेणियों के पदों में नौकरियां दी जाएं। कैबिनेट बैठक में इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि बीते लंबे समय से नौकरियों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन