फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM will keep a direct eye on all the examination centers of Himachal through dashboard

Himachal News: हिमाचल के सभी परीक्षा केंद्रों पर डैश बोर्ड से रहेगी सीएम की सीधी नजर, शिमला से होगी मॉनिटरिंग

Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। ऐसे में सीएम सुक्खू सीधी नजर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक भी डैश बोर्ड के माध्यम से परीक्षाओं पर नजर रख सकेंगे।

विज्ञापन
Himachal News CM will keep a direct eye on all the examination centers of Himachal through dashboard
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं दे रहे परीक्षार्थियों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी नजर नजर रख रहे हैं। सभी केंद्रों में डैश बोर्ड से मुख्यमंत्री सीधी नजर रहेगी। सभी निजी और सरकारी स्कूलों के परीक्षा केंद्र सीएम डैश बोर्ड पर लाइव कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में कितने शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। कहां-कहां परीक्षा के दौरान नकल हा रही है, इसकी शिमला से निगरानी की जाएगी। मुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक भी डैश बोर्ड के माध्यम से परीक्षाओं पर नजर रख सकेंगे।

विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की ओर से विकसित 8 विभागों के 66 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) की प्रगति एवं प्रदर्शन की निगरानी के लिए सीएम डैश बोर्ड का शुभारंभ किया है। इसमें शिक्षा विभाग के 10 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक शामिल किए गए हैं। इनमें मंगलवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं पर नजर रखने का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के दो लाख विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में करीब 2300 केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षाओं की देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे मुख्यमंत्री के डैश बोर्ड से जोड़े गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षाओं में नकल ना हो, इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री व्यक्तिगत तौर पर भी डैश बोर्ड के माध्यम से नजर रख रहे हैं। सीएम डैश बोर्ड में सभी स्कूलों में रोजाना आने वाले शिक्षकों की हाजिरी का ब्योरा भी रहेगा। कौन-कौन शिक्षक छुट्टी पर हैं। किस कारण से शिक्षक ने छुट्टी ली है। कोई शिक्षक सरकारी काम से बाहर गया है तो क्यों गया है। यह सब जानकारियां भी डैश बोर्ड में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed