फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM Sukhvinder Singh Sukhu said will include health education in school curriculum

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- स्कूली पाठयक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा को करेंगे शामिल

Sun, 08 Dec 2024 11:26 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Dec 2024 11:26 AM IST
सार

शनिवार को आयोजित नि-क्षय अभियान पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार प्राथमिक स्तर से बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल करने पर विचार कर रही है, ताकि बच्चे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhvinder Singh Sukhu said will include health education in school curriculum
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार प्राथमिक स्तर से बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल करने पर विचार कर रही है, ताकि बच्चे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। सीएम सुक्खू ने यह जानकारी शनिवार को आयोजित नि-क्षय अभियान पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि 100 दिन तक सभी जिलाें में चलने वाला यह अभियान हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने में कारगर होगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी के मामलों की समय पर पहचान, उपचार और जागरूकता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होंने पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से तपेदिक की जांच भी करवाई। उन्होंने इस अभियान के लिए समर्पित एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी से टीबी के लक्षणों को पहचानने और समय पर जांच करवाने को कहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल निकट भविष्य में टीबी मुक्त राज्य बनकर उभरेगा। इसके दृष्टिगत सरकार ने केंद्र सरकार से प्राप्त सहायता के अलावा, मुख्यमंत्री टीबी उन्मूलन योजना के तहत 2 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राज्य की 13 प्रतिशत आबादी 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की है। इसके दृष्टिगत वृद्धजनों के लिए प्रारंभिक निदान और रोकथाम आवश्यक है। सीएम ने केंद्र सरकार से राज्य के वनों के संरक्षण के प्रयासों को अधिमान देते हुए ‘ग्रीन बोनस’ प्रदान करने की अपील की।

विज्ञापन
Trending Videos

विशेषज्ञ डॉक्टरों को एक लाख मासिक भत्ता देने पर विचार
सरकार सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के मासिक भत्ते को 60,000 रुपये से बढ़ाकर 1.75 लाख रुपये और विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए भी एक लाख रुपये मासिक भत्ता देने पर विचार कर रही है।

हिमाचल में टीबी जांच दर देशभर में अव्वल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई और टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित कीं। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने सभी से टीबी के प्रति सतर्क रहने और शीघ्र उपचार के लिए समय पर जांच करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में टीबी जांच दर देश में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed