फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Chitta reaching Punjab via drone from Pakistan middlemen reaching Himachal

Himachal News: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये पंजाब पहुंच रहा चिट्टा, बिचौलिए पहुंचा रहे हिमाचल

Wed, 02 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

पाकिस्तान से चिट्टा ड्रोन के जरिये पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है और इसके बाद बिचौलिए इसकी तस्करी करके हिमाचल के विभिन्न जिलों में पहुंचा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Chitta reaching Punjab via drone from Pakistan middlemen reaching Himachal
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पाकिस्तान देश की युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में धकेलने के लिए सीमा पार से चिट्टे की तस्करी करवा रहा है। सीमा पार से चिट्टा ड्रोन के जरिये पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है और इसके बाद बिचौलिए इसकी तस्करी करके हिमाचल के विभिन्न जिलों में पहुंचा रहे हैं। इसका खुलासा जुब्बल पुलिस की पूछताछ में अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर कपिल राजटा गिरोह के सप्लायर पंजाब के सिधंवा गांव के रहने वाले बूटा सिंह ने किया है।

विज्ञापन


बूटा सिंह को पुलिस ने पाकिस्तान सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर इसके गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बूटा सिंह ने खुलासा किया है कि पंजाब में चिट्टा तस्करी में एक बड़ा गिरोह का काम कर रहा है, जो सीमा पार से पहुंचने वाले चिट्टे को देशभर में तस्करी को अंजाम दे रहा है। अब पुलिस इस बड़े गिरोह की छानबीन में जुट गई है। पुलिस जांच में पता चला कि बूटा सिंह के खिलाफ पंजाब में भी चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

कपिल राजटा के लिए चिट्टे की सप्लाई रोहडू लेकर आने वाले गिरफ्तार पंजाब के तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी इसकी गिरफ्तारी की है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उनको चिट्टे की सप्लाई तरनतारन जिले के सिधवां गांव के रहने वाले बूटा सिंह ने की थी। बूटा सिंह ने जांच में बताया कि उसने चिट्टा अमृतसर के किसी बड़े ड्रग माफिया से खरीदा था। मामला उस समय सामने आया था जब पुलिस ने फिरोजपुुर जिले के तीन युवकों को हाटकोटी के समीप 252 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। अभी तक इस गिरोह के छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

अंतराज्यीय चिट्टा गिरोह कपिल राजटा गिरोह के छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पंजाब के तरनतारन जिले से गिरफ्तार बूटा सिंह को न्यायालय से दो अप्रैल तक का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दोबारा रिमांड पर लेने की मांग भी करेगी। उन्होंने कहा पुलिस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है- प्रणव चौहान, डीएसपी रोहड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed