फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CBI raids ED office Shimla for the third time records scrutinized for 4 hours

Himachal News: ईडी दफ्तर शिमला में तीसरी बार CBI की दबिश, 4 घंटे खंगाला रिकॉर्ड; अधिकारियों से की गई पूछताछ

Wed, 01 Jan 2025 10:03 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 10:03 AM IST
सार

Himachal CBI Raid: मंगलवार को तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब जोनल कार्यालय में दबिश दी। बता दें कि छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के चलते सीबीआई टीम लगातार ईडी कार्यालय शिमला में दस्तक दे रही है। 

विज्ञापन
Himachal News CBI raids ED office Shimla for the third time records scrutinized for 4 hours
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला सब जोनल कार्यालय में दबिश दी। करीब 12 बजे सीबीआई के दो अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की। चार बजे के बाद यह अधिकारी रिकॉर्ड लेकर वापस लौट गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के चलते सीबीआई टीम लगातार ईडी कार्यालय शिमला में दस्तक दे रही है। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। विशाल दीप सिंह सीबीआई की पकड़ से बाहर है। इसको पकड़ने के लिए सीबीआई की टीम दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में दस्तक दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में फंसे निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों से मांगी गई रिश्वत मामले में ईडी मुख्यालय ने शिमला का स्टाफ बदल दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ीं दो शिकायतों में ढाई करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई की कार्रवाई से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय तक हड़कंप मचा है। ईडी मुख्यालय ने सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह को सस्पेंड किया गया है। सीबीआई एक महीना पहले से शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह के खिलाफ जांच में जुट गई थी, लेकिन पुख्ता सुबूत न मिलने से कार्रवाई नहीं कर पा रही थी।

इसी बीच निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों ने अपने वकील से मुलाकात की। उसके बाद आरोपी अधिकारी को पकड़ने का प्लान बनाया। यह निजी शिक्षण संस्थान के संचालक सीबीआई चंडीगढ़ कार्यालय में अधिकारियों से मिले और उन्हें आपबीती सुनाई। संचालकों के साथ जो विशाल दीप सिंह की बात हो रही थी, उसे रिकॉर्ड किया गया। उसके बाद इन संचालकों को पैसे देने के लिए भेजा। विशाल ने खुद पैसे लेने से मना कर दिया और पैसे लेने के लिए किसी और को भेजा। इसके बाद विशाल दीप के भाई से रिश्वत के पैसे बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed