{"_id":"66cdcadb8a2452b9d10c3aea","slug":"himachal-news-case-registered-against-postal-worker-got-job-with-fake-documents-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: डाक सेवक के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी दस्तावेजों से पाई थी नौकरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: डाक सेवक के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी दस्तावेजों से पाई थी नौकरी, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 27 Aug 2024 06:17 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 27 Aug 2024 06:17 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के शिमला उपमंडल के एक डाकघर में सेवाएं दे रहे एक डाक सेवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वजह है डाक विभाग की जांच में आरोपी कर्मचारी के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाना बालूंगज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी दस्तावेजों से डाक सेवक की नौकरी हासिल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। डाक विभाग की जांच में आरोपी कर्मचारी के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इसके बाद विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आरोपी की पहचान मोहित के रूप में हुई जो कि वर्तमान में शिमला उपमंडल के एक डाकघर में सेवाएं दे रहा था। जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2023 का है, जब आरोपी ने डाक विभाग में डाक सेवक की नौकरी हासिल की।
विज्ञापन
नियमों के तहत डाक विभाग ने आरोपी के शैक्षणिक दस्तावेजों को जांच के लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेजा। यहां से हाल ही में इन दस्तावेजों को फर्जी बताया गया है। इसके बाद डाक विभाग की ओर से इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बालूगंज थाने में मोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौर हो कि इसे पूर्व भी जिले और प्रदेशभर में फर्जी दस्तावेजों से डाक सेवक के पदों पर भर्ती होने के मामले सामने आ चुके हैं। जिले में इससे पूर्व दो मामले ठियोग और दो शिमला में दर्ज किए जा चुके हैं। लगातार मामले सामने आने के बाद से ही डाक विभागों में डाक सेवकों के पदों पर हुई यह भर्ती प्रतिक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। यही वजह है कि विभाग नियमानुसार भर्ती होने वाले कर्मचारियों के दस्तावेजों की वैरिफिकेशन करवा रहा है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों से भर्ती होने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन