फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Buzz over appointment of new Chief Secretary in Himachal intensifies

Himachal News: हिमाचल में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट तेज, इनके नाम की अटकलें

Mon, 14 Oct 2024 04:44 PM IST
अंकेश डोगरा अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Oct 2024 04:44 PM IST
सार

रेरा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी का दिसंबर 2024 में कार्यकाल पूरा हो रहा है। चर्चा है कि प्रबोध की नए रेरा अध्यक्ष के तौर पर जनवरी 2025 में नियुक्ति हो सकती है। ऐसे में कुछ नाम ऐसे हैं जिनमें से किसी एक को अफसरशाही की सरदारी मिल सकती है। 

विज्ञापन
Himachal News Buzz over appointment of new Chief Secretary in Himachal intensifies
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मार्च 2025 में वर्तमान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सेवानिवृत्त होने वाले हैं। रेरा (रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी का दिसंबर 2024 में कार्यकाल पूरा हो रहा है। चर्चा है कि प्रबोध की नए रेरा अध्यक्ष के तौर पर जनवरी 2025 में नियुक्ति हो सकती है। ऐसा होने पर आईएएस अधिकारियों के कैडर की वरिष्ठता में सबसे ऊपर चल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अनुराधा ठाकुर और ओंकार शर्मा में से किसी को प्रदेश की अफसरशाही की सरदारी मिल सकती है। नया मुख्य सचिव कौन होगा। इसको लेकर इन दिनों सचिवालय में खूब अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


पूर्व मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को पूर्व सरकार के समय में रेरा का पांच वर्ष के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया था। दिसंबर 2024 में बाल्दी का सेवाकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में अटकलें हैं कि मार्च 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य सचिव प्रबोध को राज्य सरकार जनवरी 2025 में ही रेरा में नियुक्ति दे सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस बाबत लगभग सहमति बन चुकी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। ऐसा होने पर जनवरी 2025 में प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलेगा।

विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस निशा 30 नवंबर को होंगी सेवानिवृत्त 
आईएएस निशा सिंह 30 नवंबर को सेवानिवृृत्त होंगी। निशा सिंह सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। संजय गुप्ता दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों अधिकारियों के कनिष्ठ अधिकारी प्रबोध सक्सेना को मुख्य सचिव बनाया है। ऐसे में निशा सिंह और संजय गुप्ता की वरिष्ठता को अधिमान देते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार का पद दिया है। संजय गुप्ता को बिजली बोर्ड का अध्यक्ष पद भी दिया है। 

ये है वरिष्ठता सूची
वरिष्ठता सूची में प्रबोध सक्सेना के बाद केके पंत, अनुराधा ठाकुर, ओंकार शर्मा और भरत हरबंसलाल खेड़ा हैं। अनुराधा ठाकुर और खेड़ा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में केके पंत और ओंकार शर्मा मुख्य सचिव के मुख्य दावेदारों में शामिल हैं। अगर अनुराधा को मुख्य सचिव बनाया तो उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव का पद छोड़ना होगा। 

12 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
आईएएस अमनदीप गर्ग, शाइनामोल, प्रियतु मंडल और मनीष गर्ग बीते दिनों ही दिल्ली गए हैं। रोहन चंद ठाकुर, मानसी सहाय और अरिंदम चौधरी ने भी आवेदन किया हुआ है। इनके अलावा आईएएस अधिकारियों में अनुराधा ठाकुर, भरत खेड़ा, डॉ. रजनीश, सुभाशीष पंडा, पुष्पेंद्र राजपूत, आर सेलवम, रितेश चौहान, ललित जैन, ऋगवेद ठाकुर, देवश्वेता बनिक और पंकज राय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। मीरा मोहंती भी इन दिनों दिल्ली में सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed