फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Boat reached Gobind Sagar Lake thrill of parasailing soon

Himachal News: गोबिंद सागर झील पहुंची बोट, पैरासेलिंग का रोमांच जल्द; एक दो दिन में प्रशासन जारी करेगा रेट

Wed, 11 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

गोबिंद सागर झील में पैरासेलिंग बोट के आने से झील में पर्यटन का अनुभव और रोमांचक हो जाएगा। वहीं, रेट कितने होंगे इसे एक दो या दो दिन में प्रशासन तय कर देगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Boat reached Gobind Sagar Lake thrill of parasailing soon
गोबिंद सागर झील में पैरासेलिंग बोट का चलता ट्रायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोबिंद सागर झील में पैरासेलिंग के लिए बोट पहुंच गई है। एक दो दिन में प्रशासन रेट तय करेगा, उसके बाद झील में पैरासेलिंग का रोमांच शुरू होगा और पर्यटक झील के ऊपर उड़ने का अद्भुत अनुभव लेंगे। झील में क्रूज, शिकारा राइड और बोटिंग जैसी गतिविधियां पहले से चल रही हैं। पैरासेलिंग बोट के आने से झील में पर्यटन का अनुभव और रोमांचक हो जाएगा।

विज्ञापन

पैरासेलिंग के दौरान पर्यटकों को झील के ऊपर से हरियाली और पर्वतों के दृश्य देखने को मिलेंगे, जो उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा। यह गतिविधि एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेहतरीन आकर्षण साबित होगी। गतिविधि के शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे बिलासपुर जिले को जल रोमांच पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने में मदद मिलेगी। पैरासेलिंग पर्यटकों को न केवल रोमांच, बल्कि एक सुरक्षित और विश्वस्तरीय अनुभव भी प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरासेलिंग बोट प्रबंधक जसवीर चौहान ने बताया कि गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ झील का जलस्तर जांचा गया। झील का जलस्तर बिल्कुल उचित पाया गया। परियोजना का उद्देश्य बिलासपुर को जल पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनाना है। झील की प्राकृतिक सुंदरता और इसकी पर्यटन क्षमता को देखते हुए पैरासेलिंग की शुरुआत इसमें एक महत्वपूर्ण कदम है। पैरासेलिंग बोट के लिए एक दो दिन में प्रशासन की ओर से रेट जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

झील में पैरासेलिंग जैसी रोमांचक गतिविधि शुरू होने से पर्यटक न केवल झील के शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद ले सकेंगे, बल्कि इससे पर्यटन को भी पंख लेंगे। इससे बिलासपुर में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे- आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed