फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania said will discuss with CM on giving pension to journalis

Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले- पत्रकारों को पेंशन देने पर सीएम से करेंगे चर्चा

Wed, 19 Feb 2025 06:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Feb 2025 06:02 PM IST
सार

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की ओर से शिमला स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निवास में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों को पेंशन और अन्य सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे और जो भी संभव होगा, उसे करवाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Himachal News Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania said will discuss with CM on giving pension to journalis
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय निवास में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी से जुड़े राजनेताओं से कम नहीं है। वे भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की ओर से शिमला स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निवास में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि पत्रकारिता की सकारात्मक, तथ्यपूर्ण और अभूतपूर्व लेखनी ने जहां करोड़ों भारतीयों को आजादी पाने के प्रेरित किया, वहीं समय-समय पर हिंदी पत्रकारिता ने समाज में नई चेतना जागृत करने का कार्य किया था। हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों को पेंशन और अन्य सुविधाएं देने के भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के अध्यक्ष पवन आश्री के आग्रह पर पठानिया ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण मांग है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे और जो भी संभव होगा, उसे करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

संगोष्ठी में भारत की आजादी में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधन दिया। पठानिया ने कहा कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच पत्रकारों के हितों की रक्षा का एक सुदृढ़ मंच है। मंच समय-समय पर पत्रकारों से जुड़े मसलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के मंच के अध्यक्ष पवन आश्री ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस अवसर पर पठानिया ने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच को ऐच्छिक निधि से 31,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर राज्य सभा के पूर्व सांसद सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed