{"_id":"67eab7c9f19ba52c920163f2","slug":"himachal-news-argument-with-wife-then-committed-suicide-by-hanging-himself-hamirpur-district-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पहले पत्नी से बहसबाजी, फिर फंदा लगाकर दे दी जान; हमीरपुर जिले में सामने आया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पहले पत्नी से बहसबाजी, फिर फंदा लगाकर दे दी जान; हमीरपुर जिले में सामने आया मामला
Mon, 31 Mar 2025 09:12 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, टौणी देवी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टौणी देवी (हमीरपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 31 Mar 2025 09:12 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बिहार निवासी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन
पिता को कॉल कर युवक ने लगा लिया फंदा
विस्तार
पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मजदूर की पहचान सदुल सादा पुत्र सूखो सादा निवासी बिहार के रूप में हुई है। 35 वर्षीय सदुल गांव ढांगू, डाकघर बारीं मंदिर में एक व्यक्ति के पुराने मकान में किराये का कमरा लेकर रहता था। बीते दिन पति और पत्नी मजदूरी करके कमरे में पहुंचे। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सदुल ने अपनी पत्नी को कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया, जिसपर पत्नी कमरे से निकलकर साथ के कमरे में जहां बहनोई रहते हैं, के पास चली गई। लगभग एक घंटे के बाद पत्नी वापस आई तो उसने अपने पति को फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन
सूचना पुलिस चौकी टौणी देवी को दी गई। पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम मौके पर पहुंची और आगामी प्रक्रिया में जुट गई। शव का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाया था। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन