फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Anganwadi workers will get 5G mobile phones

Himachal: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 5जी मोबाइल फोन, विभाग की योजनाओं को लागू करने में मिलेगी मदद

Mon, 02 Dec 2024 08:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Dec 2024 08:11 PM IST
सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5जी मोबाइल दिए जाएंगे। हाल ही में प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को उनका चेहरा स्कैन कर राशन देने की योजना लांच हुई है। पुराने मोबाइल होने के कारण कार्यकर्ताओं के मोबाइलों में महिलाओं के चेहरे स्कैन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते पात्र महिलाओं को राशन नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Himachal News Anganwadi workers will get 5G mobile phones
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5जी मोबाइल दिए जाएंगे। जिसके लिए विभाग की ओर से कार्य चल रहा है। कार्यकर्ताओं को नए मोबाइल मिलने से उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। नए मोबाइल से उन्हें विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन में आसानी रहेगी।

विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को उनका चेहरा स्कैन कर राशन देने की योजना लांच हुई है। पुराने मोबाइल होने के कारण कार्यकर्ताओं के मोबाइलों में महिलाओं के चेहरे स्कैन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते पात्र महिलाओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में विभाग की ओर से 2018 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग के कार्य को करने के लिए मोबाइल वितरित किए गए थे, जिसके बाद कार्यकर्ता आसानी से कार्य कर रही थी, लेकिन अब विभाग की ओर से लांच हुई नई एप इन पुराने मोबाइल फोन में ढंग से कार्य नहीं कर रही है। जिसके बाद अब विभाग नए मोबाइल देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग शिमला की ओर से सभी जिलों से डिमांड मांगी जा रही है। विभाग जिला कांगड़ा की ओर से जिला भर के 4026 आंगनबाड़ी हैं और विभाग की ओर से 4026 कार्यकर्ताओं के लिए निदेशालय में नए 5जी मोबाइल की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए 5जी मोबाइल वितरित किए जाएंगे, जिसकी तैयारी शिमला में चल रही है। प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को राशन देने के लिए नई एप लांच की गई है जो पुराने मोबाइल में ढंग से कार्य नहीं कर पा रही है, जिसके बाद यह निर्णय लिया है- अशोक कुमार शर्मा, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed