फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Alto car crashes on Bagi-Narkanda road one dead five injured

Himachal News: बागी-नारकंडा मार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच घायल

Mon, 22 Dec 2025 11:11 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:11 AM IST
सार

जिला शिमला में बागी बाजार से नारकंडा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Himachal News Alto car crashes on Bagi-Narkanda road one dead five injured
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमंडल कोटखाई की बागी-नारकंडा सड़क से रविवार देर रात को एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और पांच घायल हुए हैं। ऑल्टो कार में छह युवक सोलन से बागी क्षेत्र में घुमने के लिए पहुंचे थे। रविवार देर शाम लौटते समय बागी से नारकंडा सड़क पर जंगल के बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में गिर गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बागी निवासी दिनेश रोठा के बयान पर मामला दर्ज किया है। बयान के अनुसार, हादसे के समय वह अपने घर पर थे, तभी बागी–नारकंडा सड़क पर एक वाहन को सड़क से नीचे गिरते हुए देखा। वह तुरंत अपने मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त कार में घायलों को बचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया। कार सवार घायलों को ठियोग अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सोलन जिला की तहसील कंडाघाट, छावशा, बंदला गांव निवासी 20 वर्षीय सूरज पुत्र ज्ञान चंद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में अर्की के मझाठ गांव निवासी 23 वर्षीय कदल पुत्र गीता राम, अर्की के कुनिहार गांव निवासी 21 वर्षीय चेतन पुत्र स्व. राजेश, कसौली के मलेटा, दावता गांव निवासी 21 वर्षीय पलक पुत्री राम स्वरूप, कंडाघाट के वाकनाघाट, डुमहैर गांव निवासी 19 वर्षीय पारुल पुत्री आनंद और अर्की के जाबती, भूमती गांव निवासी 21 वर्षीय हर्ष पुत्र नरपत घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed