फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Agency blacklisted for negligence in setting MBBS paper

Himachal News: एमबीबीएस के पेपर सेट करने में कोताही पर एजेंसी ब्लैकलिस्ट, दोबारा देनी पड़ी थी परीक्षा; जानें

Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

आर्थोपेडिक्स सेक्शन के सवाल न होने के चलते अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक को आर्थोपेडिक्स सेक्शन का 45 नंबर का पेपर अलग से करवाना पड़ा था। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पेपर सेट करने वाली एजेंसी से इस विषय पर पत्राचार किया। एजेंसी से संतोषजनक जवाब न मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
 

विज्ञापन
Himachal News Agency blacklisted for negligence in setting MBBS paper
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के जनरल सर्जरी एलाइड विषय के पेपर में आर्थोपेडिक्स सेक्शन के सवाल न पूछे जाने पर पेपर सेट करने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। आर्थोपेडिक्स सेक्शन के सवाल न होने के चलते अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक को आर्थोपेडिक्स सेक्शन का 45 नंबर का पेपर अलग से करवाना पड़ा था। बीते आठ और नौ फरवरी को जनरल सर्जरी एलाइड विषय के पार्ट एक और दो का पेपर हुआ। पार्ट दो के पेपर में जनरल सर्जरी विषय के ही सवाल पूछे गए जबकि आर्थोपेडिक्स का सेक्शन पूरी तरह से गायब कर दिया।

विज्ञापन


प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों में 680 के करीब एमबीबीएस के प्रशिक्षुओं ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। नौ फरवरी को जनरल सर्जरी एलाइड के पार्ट दो के पेपर के बाद परीक्षार्थियों ने शिकायत मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रबंधन को सौंपी थी। शिकायत मिलने पर विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी एवं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ रमेश भारती ने यह विषय प्रबंधन के समक्ष रखा। इसके बाद विश्वविद्यालय की बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


चर्चा के बाद आर्थोपेडिक्स सेक्शन का पेपर दोबारा 18 फरवरी को आयोजित करवाया गया। इस बीच विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पेपर सेट करने वाली एजेंसी से इस विषय पर पत्राचार किया। एजेंसी से संतोषजनक जवाब न मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की ओर से परीक्षा पत्र को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन है। ऐसे में इस कोताही के एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले सैकड़ों प्रशिक्षुओं को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। हालांकि विश्वविद्यालय के त्वरित एक्शन के चलते एनएमसी की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित हो गया है अगर देरी होती तो दिक्कतें बढ़ सकती थी।

जनरल सर्जरी एलाइड के पार्ट दो में आर्थोपेडिक्स सेक्शन के सवाल नहीं पूछे गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद 45 नंबर की परीक्षा दोबारा करवाई गई। पेपर सेट करने वाली एजेंसी से अब विश्वविद्यालय पेपर सेट नहीं करवाएगा। नियमों के तहत एजेंसी ब्लैकलिस्ट माना जाएगा- डॉ. प्रवीन, परीक्षा नियंत्रक, अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed