{"_id":"6770e333f2a05767900dc6e7","slug":"himachal-news-a-private-bus-from-punjab-fell-into-a-ditch-in-chintpurni-una-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी, मौके पर पहुंची पुलिस; इस वजह से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी, मौके पर पहुंची पुलिस; इस वजह से हुआ हादसा
Sun, 29 Dec 2024 11:20 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:20 AM IST
सार
जिला ऊना के चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कैसे पेश आया हादसा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के चिंतपूर्णी में रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस वजह से हुआ हादसा
गनीमत यह रही की जब ये हादसा हुआ तो उस दौरान बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बस पूरी तरह से खाली थी और बस का चालक बस को खड़ी करने के लिए थोड़ा आगे ले जा रहा था तो उसे दौरान बस का प्रेशर नहीं बनने के कारण बस बैक हो गई और खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
बस के चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि वंश ट्रांसपोर्ट कंपनी की तीन बसें रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर आई थी जिसमें से एक बस ने तलवाड़ा बाईपास पर सवारियों को उतारा और बस में बैठे श्रदालु मंदिर दर्शनों के के लिए चले गए। जिसके बाद चालक बस को लगाने के लिए तलवाड़ा बाईपास ले गया जिस दौरान ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस चालक से घटना की जानकारी ली। अगर हादसे के दौरान बस में सवारियां होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि रविवार को ये हादसा हुआ है, लेकिन हादसे के दौरान बस में एक भी सवारी नहीं बैठी हुई थी जिस कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी है।