फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News A devotee from Punjab died in a road accident hit by a speeding truck

Himachal News: सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

Tue, 25 Mar 2025 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर सलौणी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर सलौणी (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 06:10 PM IST
सार

जिला हमीरपुर के बड़सर में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Himachal News A devotee from Punjab died in a road accident hit by a speeding truck
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब गारली बाजार के समीप तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दियोटसिद्ध जा रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना के दौरान ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में चालक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक गुरनाम सिंह के बेटे रेशम सिंह ने कहा कि वह अपने पिता के साथ स्कूटी के माध्यम से चिंतपूर्णी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद दियोटसिद्ध में दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर के समय गारली बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उन्होंने नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर गिर गए। जिसके चलते उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने मौके पर पुलिस को सूचना दी पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है- लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed