फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News 723 Panchayats are TB free in Himachal Pradesh

Himachal News: हिमाचल में 723 पंचायतें टीबी मुक्त, कांगड़ा में सबसे ज्यादा और लाहौल-स्पीति में सबसे कम मरीज

Sun, 20 Oct 2024 01:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Oct 2024 01:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की 723 पंचायतों में में टीबी का अब एक भी मरीज नहीं है। वर्तमान में जिला कांगड़ा में टीबी के सबसे ज्यादा 2322 मरीज हैं और लाहौल-स्पीति में सबसे कम 52 मरीज हैं।
 

विज्ञापन
Himachal News 723 Panchayats are TB free in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की 723 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। यानी इन पंचायतों में टीबी का अब एक भी मरीज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की क्षय रोग उन्मूलन पर आयोजित कार्यशाला में यह बात सामने आई है। इस दौरान टीबी  मुक्त हिमाचल को लेकर रोडमैप तैयार किया गया।

विज्ञापन


वर्तमान में जिला कांगड़ा में टीबी के सबसे ज्यादा 2322 मरीज हैं। प्रदेश सरकार ने भी स्वास्थ्य विभाग को हिमाचल टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान में और तेजी लाने को कहा है। पंचायतों के वार्ड स्तर पर टीबी मरीजों को तलाशने के साथ-साथ वर्ष 2025 तक हिमाचल को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी टेस्टिंग को 4800 तक पहुंचा दिया है। यानी की पिछले दो सालों की तुलना में टीबी के टेस्ट दोगुना कर दिए हैं। समय पर उपचार मिलने से प्रदेश में ही एक हजार के करीब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग सामाजिक कुरीतियों के चलते सामने नहीं आ रहे। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड स्तर पर अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन

इस साल 15,000 लोगों की जांच का लक्ष्य
एनएचएम की एमडी प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस साल 15,000 लोगों की टीबी जांच का लक्ष्य रखा है। 13,000 की जांच की जा चुकी है। यह लक्ष्य जल्द पूरा होगा। हिमाचल टेस्टिंग में राष्ट्रीय स्तर से चार गुणा आगे हैं। लोगों को भी विभाग के साथ मिलकर टीबी मुक्त हिमाचल में सहयोग करना होगा। 

टीबी मरीजों को अब 1000 रुपये मासिक मिलेंगे
हिमाचल में टीबी मरीजों को अब निक्षय पोषण योजना के तहत अब टीबी मरीजों को 1000 रुपये की राशि मिलेगी। पहले 500 रुपये दिए जाते थे। अगले महीने से मरीजों को यह राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। टीबी मरीजों को 6 महीने तक निशुल्क दवाइयां मिलेगी। इसके अलावा टीबी के गंभीर मरीजों के लिए 1500 रुपये अतिरिक्त मिलते हैं। 

जिला मरीज
बिलासपुर 668
चंबा 1094
हमीरपुर 666
कांगड़ा 2322
किन्नौर 127
कुल्लू 1270
लाहौल 52
मंडी 2055
शिमला 1405
सिरमौर 989
सोलन 1416
ऊना 780
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed