फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal New Chief Secretary will be appointed on October 1 Pant Omkar Sharma wait increased

Himachal News: नया मुख्य सचिव एक अक्तूबर को मिलेगा; पंत, शर्मा का बढ़ा इंतजार

Sun, 30 Mar 2025 12:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Mar 2025 12:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल उच्च अधिकारी भी इसे भांप नहीं सके। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal New Chief Secretary will be appointed on October 1 Pant Omkar Sharma wait increased
प्रबोध सक्सेना, केके पंत, ओंकार शर्मा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार मिलने से अफसरशाही की राजनीति गरमा गई है। हिमाचल के इतिहास में पहली बार किसी मुख्य सचिव को सेवा विस्तार मिला है। भारत सरकार से सेवा विस्तार लेने की फाइल प्रक्रिया पूरी तरीके से गुप्त रही है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल उच्च अधिकारी भी इसे भांप नहीं सके। शुक्रवार शाम को प्रबोध सक्सेना की फेयरबेल पार्टी में हुई सेवा विस्तार मिलने की घोषणा से अफसरशाही के सबसे बड़े पद के दावेदारों की आंखें भी खुली की खुली रह गई। प्रबोध सक्सेना को एक अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक छह माह का सेवा विस्तार मिला है। ऐसे में अब एक अक्तूबर को प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलेगा। प्रबोध सक्सेना को सेवा विस्तार मिलने से अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत और ओंकार शर्मा का इंतजार और बढ़ गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठता के आधार पर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता पहले स्थान पर हैं। वर्तमान में यह मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार देख रहे हैं। इनके बाद 1993 बैच के अफसर केके पंत हैं। चंबा जिले से संबंध रखने वाले आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा 1994 बैच के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों का मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल हैं। पूर्व सरकार के समय आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाए जाने पर संजय गुप्ता सहित रामसुभग सिंह और निशा सिंह को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया था। रामसुभग सिंह और निशा सिंह अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वर्तमान सरकार ने संजय गुप्ता को सुपरसीड कर प्रबोध सक्सेना को मुख्य सचिव बनाया। 

अब सक्सेना की सेवानिवृत्ति होने पर संजय गुप्ता को मुख्य सचिव बनाए जाने के आसार थे। इनके अलावा केके पंत और ओंकार शर्मा भी मुख्य दावेदार माने जा रहे थे लेकिन सक्सेना को सेवा विस्तार मिलने से इन तीनों अफसरों की उम्मीदें धरी की धरी रह गई। शनिवार को इस बाबत सचिवालय के गलियारों में भी सेवा विस्तार की खूब चर्चा रही। उधर, प्रबोध सक्सेना को सेवा विस्तार दिए जाने की कार्मिक विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed