फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Naresh Chauhan said We will give land to investors in Medical Device Park only at market value

Himachal News: नरेश चौहान बोले- मेडिकल डिवाइस पार्क में मार्केट वैल्यू पर ही निवेशकों को देंगे जमीन

Mon, 21 Apr 2025 05:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Apr 2025 05:41 PM IST
सार

सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता में चौहान ने कहा कि सरकार स्वयं तय समय में पार्क का निर्माण करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Naresh Chauhan said We will give land to investors in Medical Device Park only at market value
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क में मार्केट वैल्यू पर ही निवेशकों को जमीन दी जाएगी। प्रदेश हित से समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा ने हिमाचल के हितों नीलाम किया है। सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता में चौहान ने कहा कि सरकार स्वयं तय समय में पार्क का निर्माण करेगी। केंद्र सरकार को ब्याज सहित 25 करोड़ रुपये लाैटा दिए गए हैं। हिमाचल के दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि नड्डा राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता हैं। उन्हें बिना समझ और तथ्यों के बात करना शोभा नहीं देता।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का कार्य तेजी से कर रही है। मेडिकल डिवाइस पार्क पर ताला लगाने और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों को निराधार और हास्यास्पद बताया। पिछले दस वर्षों से नड्डा भाजपा और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर हैं, लेकिन हिमाचल में एक भी ऐसी बड़ी परियोजना या कार्य हमारे सामने नहीं है, जिनका श्रेय हम नड्डा या केंद्र सरकार को दे पाएं। चौहान ने केंद्रीय मंत्री को नसीहत दी कि वह अपने पद की गरिमा को बनाए रखें और बीबीएमीबी में फंसे धन, जल विद्युत परियोजनाओं में राज्य की हिस्सेदारी, आपदा पूर्व आवश्यकता आकलन का पैसा और एनपीएस जैसे प्रदेश हित के अनेक मुद्दों पर खुले दिल से हिमाचल की सहायता करें। 350 करोड़ रुपये की मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना को स्वयं पूरा करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान था, जिसके साथ कई शर्तें थीं, जिनसे राज्य के संसाधनों का नुकसान होता। ये शर्तें किसी भी तरह प्रदेश के लोगों के हित में नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed