फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal murder mystery

बिना कपड़ों के क्यों दौड़ रही थी वो?

Sat, 22 Feb 2014 05:01 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
himachal murder mystery

तापमान शायद माइनस में रहा होगा, जब सर्द रात में एक लड़की सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ रही थी। एक ट्रक ड्राइवर ने उसे देखा भी, लेकिन वो डर गया और भाग गया। फिर कुछ देर बाद मिली उस लड़की की लाश। क्या उसे किसी ने मार डाला? क्या वो पागल थी? या कुछ और ही है माजरा?

विज्ञापन


मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला के नजदीक बसे ढली के सधोड़ा गांव का है। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक खाली हैं उसे हाथ।

पुलिस समझ ही नहीं पा रही कि मामला रेप का है, हत्या का है या फिर दुर्घटना का? लेकिन एक बात तो साफ है कि इस पूरे मामले में कई पेंच हैं, जो तफ्तीश के बाद ही खुलेंगे।

विज्ञापन

आखिर मामला क्या है?

himachal murder mystery

19 साल की चित्रा अब इस दुनिया में नहीं है। गुरुवार शाम वो अपनी मौसी के घर गई थी। मौसी के मुताबिक अचानक रात 11 बजे उसने अपने कपड़े उतार दिए और घर से भाग गई।

शुक्रवार की सुबह मिली चित्रा की लाश। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उस पर दो बार गाड़ी चढ़ाई गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और चित्रा के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

चित्रा की मौसी निर्मला एक रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर के घर केयरटेकर का काम करती थी। चित्रा का पति नेपाली मूल का है। पता चला है कि पति से चित्रा का आए दिन झगड़ा भी होता था।

किससे डर कर भाग रही थी चित्रा?

himachal murder mystery

हरियाणा नंबर का एक ऑयल टैंकर रात करीब ग्यारह बजे शिमला की ओर आ रहा था। टैंकर में चालक समेत दो लोग सवार थे। सधौड़ा के पास अचानक एक निर्वस्त्र महिला सड़क पर 'बचाओ, बचाओ' की गुहार लगाते हुए दौड़ रही थी।

ऐसा दृश्य देखकर चालक डर गया और मदद करने के बजाय ट्रक को वहां से भगा ले गया। चालक थोड़ी सी हिम्मत जुटाता, तो चित्रा की जान बच सकती थी।

विज्ञापन

छह लोग हैं आरोप के घेरे में

himachal murder mystery

निर्मला के मुताबिक जब चित्रा बिना कपड़ों के भाग गई तो उसने मशोबरा से टैक्सी चालक को कॉल कर बुलाया। टैक्सी में वह तीन महिलाएं और कॉटेज में काम करने वाले दो नौकर बैठे थे।

चित्रा के कपड़े और बच्ची को लेकर वह ननोहग गांव गए जहां उसकी मां को चित्रा की बेटी और कपड़े देकर लौट आए। उन्हें सुबह ही चित्रा की मौत के बारे में पुलिस से सूचना मिली।

निर्मला के इस बयान को जब पुलिस ने जांचा तो उसके साथ टैक्सी में गए अन्य लोगों के बयान अलग- अलग आने लगे। इसी आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों को धर लिया और इनसे पूछताछ चल रही है।

सामने हैं कई सवाल

himachal murder mystery

मौसी निर्मला का यह कहना कि चित्रा से वह उसकी मासूम बच्ची को तो छुड़ाने में कामयाब हो गई, लेकिन उसे काबू नहीं कर पाई। निर्मला समेत जब छह लोग घटनास्थल पर मौजूद थे तो क्या एक 19 साल की दुबली पतली महिला को पकड़ नहीं पाई?

सर्दी के मौसम में निर्वस्त्र निकली महिला को रात में निर्मला ने अपने साथियों के साथ मिलकर ढूंढने का क्यों प्रयास नहीं किया और न ही इस बारे में पुलिस को कोई सूचना दी।

जबकि टैक्सी लेकर घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर अपने बहन के घर में जाकर चित्रा के कपड़े देने पहुंच गई। ऐसे कई सवाल है जिनके जवाब पुलिस खोज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed