फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal MP Kangana Ranaut said Congress is engaged in vote bank politics by raising the constitution book

Himachal News: सांसद कंगना रनौत बोलीं- संविधान की किताब को उछालकर वोट बैंक की राजनीति में लगी है कांग्रेस

Mon, 14 Apr 2025 05:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 05:24 PM IST
सार

सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने भीमराव आंबेडकर को अपमानित करने का ही काम किया है।
 

विज्ञापन
Himachal MP Kangana Ranaut said Congress is engaged in vote bank politics by raising the constitution book
सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस संविधान की किताब को उछालकर वोट बैंक की राजनीति में लगी हुई है। इतिहास में कांग्रेस ने भीमराव आंबेडकर को अपमानित करने का ही काम किया है जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें देव तुल्य स्थान दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान निर्माता का तिरस्कार कर उन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया था। इस कारण भीमराव आंबेडकर को मजबूरन त्यागपत्र देना पड़ा था। वह आंबेडकर जयंती के अवसर पर बलद्वाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज दिन तक सभी को मूर्ख बनाने का काम किया। इस पार्टी ने लोगों का मूर्ख बनाने और ठेंगा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। चुनाव के समय कांग्रेस ने संविधान बदलने समेत अन्य चीजों का भ्रम और डर जनता को दिखाया। अब भाजपा सत्ता में है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कहा कि एक झूठ को 100 बार बोलें तो वह भी सच लगता है। यह कांग्रेस की कूटनीति है। कंगना ने कहा कि कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। दिव्यांगों और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन तक नहीं मिल रही है। कहा कि जमीनों को सुक्खू सरकार हड़प रही है। लोकसभा चुनाव में मंडी की बेटी को भी इन्होंने बदनाम करने का षड्यंत्र रचा था, लेकिन जब चुनावी नतीजे भाजपा के पक्ष में आए तो इनके नेता राजा बाबू किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed