फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal MoU will be signed with Sonam Wangchuk institute for training of teachers

Himachal Pradesh: सोनम वांगचुक के संस्थान से शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए होगा एमओयू, जानें विस्तार से

Tue, 15 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

सोमवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोनम वांगचुक और संस्थान के अन्य अधिकारियों के साथ भी एक बैठक की। बैठक में हिमाचल के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने और हिमाचल व संस्थान के बीच छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal MoU will be signed with Sonam Wangchuk institute for training of teachers
सोनम वांगचुक के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थ्री इडियट फिल्म की प्रेरणा बने सोनम वांगचुक के खोले लद्दाख के संस्थान से हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव लद्दाख (एचआईएएल) के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाए जाएगा। फिल्म में आमिर खान का चरित्र फुनसुख वांगडू सोनम वांगचुक से प्रेरित है। इस संस्थान के साथ राज्य सरकार का शिक्षा विभाग एमओयू साइन करेगा। राज्य सरकार छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम भी शुरू करेगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अगुवाई में लद्दाख दौरे पर गए हिमाचल के शैक्षणिक दल ने सोमवार को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की ओर से स्थापित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव लद्दाख का दौरा किया। हिमाचल के दल ने संस्थान के अनूठे शिक्षा मॉडल का अवलोकन किया, जो पारंपरिक पाठ्य पुस्तकों से हटकर लर्निंग बाय डूइंग यानी व्यावहारिक अनुभव आधारित शिक्षा प्रणाली पर आधारित है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने सोनम वांगचुक और संस्थान के अन्य अधिकारियों के साथ भी एक बैठक की। इस दौरान एचआईएएल से हिमाचल के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने और हिमाचल व संस्थान के बीच छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। हिमाचल सरकार इस सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन (एओयू) भी करेगी। यहां छात्रों को स्थानीय समस्याओं, जलवायु परिस्थितियों और समुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनमें नेतृत्व, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमताएं विकसित हो रही हैं। इस दौरान समग्र शिक्षा हिमाचल के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा और स्कूली शिक्षा निदेशक आशीष कोहली विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हिमाचल के शैक्षणिक दल ने वांगचुक की ओर से स्थापित स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख संस्थान (सेकमोल) का भी दौरा किया।

हिमालयी राज्यों के लिए अनुकरणीय मॉडल : रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर सोनम वांगचुक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एचआईएएल जैसे संस्थानों से व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा मिलने से छात्रों की ड्रॉपआउट दर में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वांगचुक का कार्य दर्शाता है कि किस प्रकार शिक्षा को हिमालय के नाजुक पारिस्थितिक तंत्र के साथ जोड़ा जा सकता है।
शिक्षा मंत्री ने वांगचुक को एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह न केवल सामाजिक कार्यकर्ता और जलवायु कार्यकर्ता हैं, बल्कि एक दूरदर्शी शिक्षा सुधारक भी हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वांगचुक के शोध और प्रयोगों का लाभ लद्दाख के साथ-साथ हिमाचल जैसे अन्य हिमालयी राज्यों को भी मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सोनम वांगचुक ने लद्दाख जैसे संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जीवन का मिशन बनाया है। उन्होंने आइस-स्टूपा तकनीक जैसी अभिनव विधियों से जल संकट का समाधान किया, सौर ऊर्जा और सतत निर्माण तकनीकों को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed