{"_id":"695bd18b7dd55729ea07fe3b","slug":"himachal-more-than-70000-applications-received-in-24-days-for-the-post-of-patwari-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: पटवारी बनने के लिए 24 दिन में 70 हजार से अधिक आवेदन, अभी और बढ़ेगा आंकड़ा; कुल सीटे हैं 530","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: पटवारी बनने के लिए 24 दिन में 70 हजार से अधिक आवेदन, अभी और बढ़ेगा आंकड़ा; कुल सीटे हैं 530
Mon, 05 Jan 2026 08:28 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:28 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में पटवारी बनने के लिए बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। 24 दिन में 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पटवारी बनने के लिए 24 दिन में 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। राज्य चयन आयोग ने 12 दिसंबर से आवेदन मांगे थे। इसमें पांच जनवरी तक 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह आंकड़ा एक लाख से अधिक जाने की संभावना है। अंतिम सप्ताह सबसे अधिक आवेदन आते हैं। अभ्यर्थी 16 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में अब पटवारी बनने का अवसर मिला है। प्रदेश भर से युवा आवेदन कर रहे हैं। कुल 530 सीटें हैं। ऐसे में अभी तक एक सीट के लिए 132 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। हालांकि, अभी तक यह आंकड़ा बढ़ेगा। प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर बढ़ गया है। ऐेसे में लंबे समय बाद निकली पटवारी भर्ती के लिए युवा आवेदन कर रहे हैं। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 800 रुपये फीस चुकानी पड़ रही है। त्रुटि सुधार के लिए 100 रुपये फीस निर्धारित है।
विज्ञापन
अभी तक 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। यह आंकड़़ा एक लाख से अधिक जाने की संभावना है। अंतिम सप्ताह में अधिक आवेदन आते हैं। विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग हमीरपुर
विज्ञापन