फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Monsoon Session Jagat Singh Negi said Sukhu govt released Rs 403 crore to disaster affected people

Himachal Monsoon Session 2025: जगत सिंह नेगी बोले- सुक्खू सरकार ने आपदा प्रभावितों को जारी किए 403 करोड़ रुपये

Wed, 20 Aug 2025 10:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 10:05 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति से विधायक अनुराधा राणा के सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने प्रभावितों को अभी 403 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Himachal Monsoon Session Jagat Singh Negi said Sukhu govt released Rs 403 crore to disaster affected people
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सदन में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को राहत देने के लिए सरकार हर संभव कार्य कर रही है। सरकार ने प्रभावितों को अभी 403 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। लाहौल-स्पीति से विधायक अनुराधा राणा के सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि बीते तीन साल में 70,787 प्रभावित लाभार्थियों को राहत के रूप में 403 रुपये जारी किए गए हैं। 25,916 लाभार्थियों को 256 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज दिया गया है।

विज्ञापन


राजस्व मंत्री ने बताया कि बिलासपुर में 1,388, चंबा में 1,081, हमीरपुर में 679, कांगड़ा में 3,563, किन्नौर में 887, कुल्लू में 4,346, लाहौल-स्पीति में 589, मंडी में 7,725, शिमला में 3,098, सिरमौर में 1,733, सोलन में 468 और ऊना में 359 लाभार्थियों को यह राशि जारी की गई है। प्रदेश सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राहत मदों और मापदंडों में संशोधन के अनुसार राहत देती है। 2023 में आई आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए एक विशेष अवधि के लिए विशेष राहत पैकेज अधिसूचित किया गया था। 2024 व इस वर्ष के आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए भी विशेष राहत पैकेज जारी किया गया है। राजस्व मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार को आपदा के तहत विभिन्न मदों में 3578.63 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें केंद्र से 3247.64 करोड़ रुपये और राज्य सरकार द्वारा 330.99 करोड़ का योगदान किया गया।

विज्ञापन

मेरा विरोध करने के लिए सदन से बाहर गया विपक्ष : नेगी
राजस्व मंत्री ने कहा कि विपक्ष को सदन से बाहर जाने का बहाना चाहिए था। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से आपदा प्रभावितों के संदर्भ में सवाल पूछा गया था। बीते रोज भाजपा ने मेरा विरोध करने का फैसला लिया है। ऐसे में नेता विपक्ष ने सवाल कैसे उठाना था। इसके चलते ही विपक्ष सदन से बाहर चला गया। नेगी ने कहा कि विपक्ष के इस रवैये से स्पष्ट है कि वह आपदा को लेकर गंभीर नहीं है। आपदा पर राजस्व मंत्री जवाब नहीं देगा तो कौन देगा। दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का बात तो पीएम मोदी ने भी की थी। क्या इस हिसाब से रोजगार मिला है। सदन नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के कहने से नहीं चलेगा। सदन की परंपराएं हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed