{"_id":"66cf3cb362bc220d610403e4","slug":"himachal-monsoon-session-horticulture-minister-tabled-the-old-report-vidhan-sabha-speaker-made-a-strong-commen-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Monsoon Session: बागवानी मंत्री ने पुरानी रिपोर्ट पटल पर रखी, विस अध्यक्ष ने की कड़ी टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Monsoon Session: बागवानी मंत्री ने पुरानी रिपोर्ट पटल पर रखी, विस अध्यक्ष ने की कड़ी टिप्पणी
Wed, 28 Aug 2024 08:35 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:35 PM IST
सार
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सदन के पटल पर पुरानी रिपोर्ट रखी तो विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ी टिप्पणी की।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सदन के पटल पर बागवानी विश्वविद्यालय से संबंधित वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के प्रतिवेदन रखे तो इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट समय पर सदन के पटल में रखी जानी चाहिए। भविष्य में इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि 2011 की रिपोर्ट अब रखी जा रही है।
विज्ञापन
इस पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भविष्य में यह रिपोर्ट सदन के पटल पर समय पर रखी जाएगी। इसे सुनिश्चित किया जाएगा। नेगी ने हिमाचल प्रदेश कृषि, बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 1986 की धारा 45(4) के तहत सदन के पटल पर डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का वार्षिक लेखा परीक्षा प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखा, जो वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15 और 2015-16 से संबंधित है। इसे विलंब के कारणों के साथ रखा बताया गया।
विज्ञापन