फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Minor player in Bilaspur accuses coach of molestation accused thrashed

हिमाचल: बिलासपुर में नाबालिग खिलाड़ी ने कोच पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी की धुनाई; पॉक्सो में केस दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 09:55 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Nov 2025 09:55 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक नाबालिग खिलाड़ी ने अपने कोच पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी की मां आरोपी कोच से मिली और गुस्से में उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद परिवार सीधे महिला थाना बिलासपुर पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Minor player in Bilaspur accuses coach of molestation accused thrashed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिलासपुर में क्रिकेट प्रशिक्षण ले रही एक नाबालिग खिलाड़ी ने अपने कोच पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खिलाड़ी बिलासपुर में रहकर स्कूल की पढ़ाई और क्रिकेट की कोचिंग ले रही थी। पीड़िता मंडी जिले की निवासी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मस्जिद विवाद: बैठक का बहिष्कार कर हिंदू संघर्ष समिति ने संजौली में किया प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को कोच ने खिलाड़ी को फोन कर मुख्य बाजार बिलासपुर में बुलाया। कोच पर भरोसा होने पर वह वहां पहुंची। आरोप है कि कोच उसे शहर में बने थिएटर के अंदर ले गया। फिल्म शुरू होने के बाद थिएटर में केवल वे दोनों ही मौजूद थे। इसी दौरान कोच ने खिलाड़ी का हाथ पकड़ लिया, छेड़छाड़ कर नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। इस हरकत से खिलाड़ी घबरा गई और डर के कारण उस समय किसी को कुछ नहीं बता सकी। अगले दिन जब खिलाड़ी अपने पीजी पर लौटी तो पीजी संचालिका ने उसकी घबराहट और असामान्य व्यवहार को देखकर पूछताछ की।

लगातार दबाव देने पर खिलाड़ी रो पड़ी और घटनाक्रम का खुलासा किया। उसकी पीजी संचालिका ने उसके माता-पिता को फोन कर बुलाया। परिजन शनिवार को बिलासपुर पहुंचे। परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो वे आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी की मां आरोपी कोच से मिली और गुस्से में उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद परिवार सीधे महिला थाना बिलासपुर पहुंचा।

खिलाड़ी और उसके माता-पिता की शिकायत पर महिला थाना बिलासपुर ने आरोपी कोच के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed