फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Minister directs officials to complete all work on 3,000 hectares of the Shiva Project by February 2

हिमाचल: शिवा परियोजना के तीन हजार हेक्टेयर में 28 फरवरी तक पूरे करने होंगे सभी काम, मंत्री ने दिए निर्देश

Fri, 09 Oct 2026 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

 राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 28 फरवरी 2027 तक 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र में परियोजना से जुड़ी सभी गतिविधियां पूरी कर ली जाएं।  निर्धारित समयसीमा तक काम पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Himachal: Minister directs officials to complete all work on 3,000 hectares of the Shiva Project by February 2
राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही एचपी शिवा परियोजना के पहले चरण का काम अब तय समयसीमा में पूरा करना होगा। राजस्व, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 28 फरवरी 2027 तक 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र में परियोजना से जुड़ी सभी गतिविधियां पूरी कर ली जाएं। निर्धारित समयसीमा तक काम पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को सचिवालय में एचपी शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक में मंत्री ने बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से वित्तपोषित इस परियोजना का उद्देश्य प्रदेश में बागवानी गतिविधियों का विस्तार कर किसानों की आय बढ़ाने के अवसर उपलब्ध करवाना है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से करीब 2,700 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जा चुका है, जबकि 1,900 हेक्टेयर में पौधारोपण का कार्य पूरा हो गया है। शेष क्षेत्र में पौधारोपण जनवरी-फरवरी, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के पहले चरण में 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 331 क्लस्टरों को अंतिम रूप दिया गया है। इन क्लस्टरों के माध्यम से करीब 10,646 किसान परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बैठक में बागवानी विभाग के निदेशक सतीश कुमार, एचपी शिवा परियोजना निदेशक समीर सिंह, प्रोक्योरमेंट अधिकारी मनोज शर्मा और सात जिलों के उपनिदेशक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटिया पौधे खरीदे तो होगी कार्रवाई
बागवानी मंत्री ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में निम्न गुणवत्ता वाले पौधों की खरीद नहीं की जानी चाहिए। नर्सरी संचालकों को भी तकनीकी मानकों और निर्धारित विशिष्टताओं के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सौर बाड़बंदी, खेतों की तैयारी, ड्रिप सिंचाई और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं समेत विभिन्न निर्माण कार्यों और आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एचपी शिवा परियोजना के दूसरे चरण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बैठक में बताया गया कि दूसरे चरण के लिए सर्वेक्षण का काम जारी है और करीब 2500 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed