फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mastermind arrested for sending threatening email to DC office Kullu

हिमाचल प्रदेश: नितिन शर्मा बना खालिद, DC ऑफिस कुल्लू को दी थी बम से उड़ाने की धमकी; आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 07:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Sep 2025 07:10 PM IST
सार

डीसी ऑफिस कुल्लू को बम धमाके से उड़ाने वाला गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी का नाम नितिन शर्मा है, इसके बावजूद आरोपी ने धर्म बदलकर अपना मुस्लिम नाम खालिद रखा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Mastermind arrested for sending threatening email to DC office Kullu
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

डीसी ऑफिस कुल्लू को बम धमाके से उड़ाने वाला ई-मेल भेजने वाले मास्टरमाइंड को मैसूर पुलिस ने कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो मई को डीसी कुल्लू को बम धमाके वाला ई-मेल भेजा था। आरोपी ने एक मुस्लिम मौलिक संगठन से प्रभावित होकर अपना नाम खालिद रखा था। ई-मेल करने के लिए उसे 30,000 रुपये मिलते थे। हत्या जैसे कई अपराधों में आरोपी शामिल रहा है।

विज्ञापन


चोरी किए हुए फोन से किया था मेल
पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि ई-मेल के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने साइबर टूल का इस्तेमाल किया और पाया कि कर्नाटक से चोरी किए हुए फोन से यह मेल किया गया था। जहां से फोन चोरी हुआ था, उसकी सीसीटीवी फुटेज भी थी। आरोपी नितिन शर्मा निवासी बलजीत नगर, नई दिल्ली का निवासी है।
विज्ञापन


आरोपी नितिन शर्मा अन्य लोगों के आईपी का इस्तेमाल कर इस तरह का ई-मेल भेजता था। यह ई-मेल भी उसने हॉट-स्पॉट का इस्तेमाल कर भेजी थी। एक बार व रेस्तरां में आर्मी का फर्जी अफसर बनकर जाने के बाद हॉट-स्पाॅट का इस्तेमाल कर उसने पुडुचेरि, केरल और तमिलनाडु में ऐसी ई-मेल भेजी थी। जब पुलिस को पता चला कि आरोपी हुबली के करीब है तो मैसूर पुलिस ने उसे पकड़ा। अब इसे कुल्लू लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म बदलकर अपना मुस्लिम नाम खालिद रखा

आरोपी नितिन शर्मा वर्ष 2015 से घर से निकला था। हरियाणा में जाकर मुस्लिम मौलिक संगठन के संपर्क में आया। वह न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी मौलाना करीम सिद्दीकी की विचारधारा से प्रभावित हुआ। हिंदू होने के बावजूद आरोपी ने धर्म बदलकर अपना मुस्लिम नाम खालिद रखा। आरोपी इसके बाद लगातार इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देता रहा। आरोपी के खिलाफ मर्डर सहित कई मामले विभिन्न प्रदेशों में दर्ज हैं। आरोपी कौन सी अवैध गतिविधियों से जुड़ा है, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed