फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Masjid Dispute Hanuman Chalisa will be recited in Himachal temples on October 4

Himachal Masjid Vivad: हिमाचल के मंदिरों में 4 अक्तूबर को होगा हनुमान चालीसा पाठ, मुस्लिम आबादी पर शांता भड़के

Tue, 01 Oct 2024 07:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Oct 2024 07:02 PM IST
सार

देवभूमि संघर्ष समिति ने 4 अक्तूबर को मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है। 5 अक्तूबर को शिमला की संजौली स्थित एक मस्जिद में कथित अवैध निर्माण के मामले में नगर निगम आयुक्त की अदालत में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
Himachal Masjid Dispute Hanuman Chalisa will be recited in Himachal temples on October 4
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में चल रहे मस्जिदों के विवाद और प्रवासियों के खिलाफ देवभूमि संघर्ष समिति ने 4 अक्तूबर को मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश सरकार और प्रशासन को अवैध कब्जों और प्रवासियों के खिलाफ उचित कदम उठाने के लिए सद्बुद्धि प्रदान करना है। इसके साथ ही संघर्ष समिति ने 2 अक्तूबर को ग्राम सभाओं में अवैध प्रवासियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की अपील की है। देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने बताया कि 5 अक्तूबर को शिमला की संजौली स्थित एक मस्जिद में कथित अवैध निर्माण के मामले में नगर निगम आयुक्त की अदालत में सुनवाई होनी है। इस सुनवाई पर पूरे प्रदेश के हिंदू समाज की नजरें टिकी हैं और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि फैसला प्रदेश के हित में आएगा।

विज्ञापन


भारत भूषण ने बताया कि संघर्ष समिति इस सुनवाई से एक दिन पहले 4 अक्तूबर को हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से समाज को एकजुट करने और सरकार को चेताने का प्रयास कर रही है। भारत भूषण ने सभी पंचायतों से आग्रह किया है कि वे अपनी पंचायतों में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अपने क्षेत्रों में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों की पूरी जांच करानी चाहिए और उनके रहने की अवधि भी निर्धारित करनी चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस अवसर पर, समिति स्व. वीरेंद्र परमार को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी, जिनका हाल ही में हमीरपुर में प्रदर्शन के दौरान निधन हो गया था।

विज्ञापन

मुस्लिम आबादी ऐसे ही बढ़ती रही तो एक और पाकिस्तान बनाने की होगी मांग : शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत की संख्या का अनुपात बिगड़ रहा है। हिंदुओं के मुकाबले मुस्लिम आबादी अधिक बढ़ रही है। इसका कारण है चार शादियां और 20 बच्चे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या और मुस्लिम मनोवृत्ति की यही हालत रही तो वह दिन दूर नहीं, जब भारत में एक और पाकिस्तान बनाने की मांग उठ खड़ी होगी। यह विषय अत्यंत गंभीर और खतरनाक है। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है और कहा है कि 2027 में उनकी सरकार समाप्त हो जाएगी। इसका कारण यह है कि मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है। दुर्भाग्य से यह एक सच्चाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता ने कहा कि भारत सरकार को जल्द कानून बनाकर बढ़ती जनसंख्या को रोकना चाहिए। अभी कानून नहीं बन सकता तो सरकार एक अनिवार्य नियम बनाए कि दो से अधिक बच्चों वाले परिवार को किसी भी प्रकार की सरकार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी और उस परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार का चुनाव नहीं लड़ सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर कोशिश करने के बाद भी देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। उसका कारण केवल बढ़ती जनसंख्या है। गरीबी और बेरोजगारी से भी अधिक भयंकर यह मुस्लिम मनोवृत्ति है। देश को जागना चाहिए और सरकार को भी जगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed