फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi Dog Story Seeing the danger dog bark and saved 60 lives in Syathi village

Mandi Dog Story: मंडी के स्याठी गांव में कुत्ते ने बचाई थी 60 जिंदगियां, जानें उस रात की कहानी ललित की जुबानी

Tue, 08 Jul 2025 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा सुशील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।
सुशील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Jul 2025 07:17 PM IST
सार

Mandi Dog Story: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक कुत्ते ने खुद को बचाने के साथ परिवार और गांव के 60 लोगों की जिंदगियां बचा लीं। पढ़ें पूरी कहानी...

विज्ञापन
Himachal Mandi Dog Story Seeing the danger dog bark and saved 60 lives in Syathi village
कुत्ते ने बचाई कई जिंदगियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला मंडी में 30 जून को आई आपदा के बाद दास्ताओं के कई मंजर सामने आ रहे हैं। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके धर्मपुर के स्याठी गांव में एक कुत्ते ने खुद को बचाने के साथ परिवार और गांव 60 लोगों की जिंदगी बचा दी।

विज्ञापन


स्याठी गांव के ललित कुमार बताते हैं कि उस रात भारी बारिश हो रही थी। पूरा गांव घरों में आराम से सो रहा था। मेरे घर पर दो बाथरूम थे, जिसमें से एक में कुत्ते को रखा जाता था और दूसरे को परिवार इस्तेमाल करता है। 30 जून आधी रात को कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। मैं बाहर आया और उसे अपने साथ घुमाने ले जाने लगा। तभी थोड़ी देर में बाथरूम गिर गया। इसके बाद परिवार के सदस्य को बाहर निकलने की आवाजें लगाईं। गांव में भी शोर मचाया। कुछ पड़ोसियों को फोन किए। कुछ ही देर में गांव के लोग सुरक्षित जगह की तरफ भागे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- HP Cloudburst: सराज में लापता लोगों की तलाश जारी, इस मानसून में अब तक 80 की गई जान, जानें माैसम पूर्वानुमान

माताएं बच्चों को गोद में उठाकर निकलीं। कोई नंगे पांव था तो किसी को घर की चिंता लगी थी। सभी लोग बाहर निकले तभी भारी प्रलय हुआ और देखते ही देखते सभी के घर, पशु और घर में रखा सारा सामान मिट्टी में मिल गया। आज स्याठी गांव के सभी लोग सुरक्षित हैं। गांववासियों को नैणा माता मंदिर लौंगणीधार में शरण दी गई है। उनके साथ कुत्ता भी रह रहा है। मौजूदा समय में स्याठी गांव में आई विपदा के बाद वहां मलबे का ढेर लगने से एक कृत्रिम झील बन गई है। इससे खतरा फिर से बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- Mandi Cloud Burst: खेत डूबे, घर टूटे, बुजुर्ग बोले- हम तो जीवन के अंतिम पड़ाव में, अगली पीढ़ी कैसे जिएगी

स्याठी गांव में कृत्रिम झील की निकासी के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दे दिए हैं। जल्द जेसीबी मशीन लगाकर इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।- जोगिंद्र पटियाल, एसडीएम धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed