फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Landslide Water entered the parking lot in Kullu five vehicles got stranded

Himachal Landslide: कुल्लू में पार्किंग में घुसा पानी, पांच वाहन फंसे, 50 मीटर तक बह गई कार; मकानों को खतरा

Fri, 28 Feb 2025 06:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 06:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार को पार्किंग में सरवरी नदी का पानी आ गया। एक मारुति कार करीब 50 मीटर तक बह गई। इसके बाद पत्थर से फंस गई। 

विज्ञापन
Himachal Landslide Water entered the parking lot in Kullu five vehicles got stranded
कुल्लू के भूतनाथ के समीप पार्किंग में खड़ी कार पानी में बही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुल्लू जिले में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को पार्किंग में सरवरी नदी का पानी आ गया। इसमें पांच वाहन फंसे रहे। चार वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। एक मारुति कार करीब 50 मीटर तक बह गई। इसके बाद पत्थर से फंस गई। दो झुग्गियां भी पानी में डूब गई हैं। इनका सामान भी खराब हो गया है। पार्किंग में पानी भरने से साथ लगते मकानों को खतरा हो गया है।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यदि नदी ने पार्किंग की तरफ रुख बदला तो मकान खतरे में पड़ जाएंगे। हालांकि, यहां पहले सुरक्षा दीवार लगाई गई थी, लेकिन पार्किंग के निर्माण के चक्कर में सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया गया। पार्किंग निर्माण के लिए मलबा इधर-उधर से लाकर काफी मात्रा में जमा कर दिया गया है। सरवरी नदी के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि अभी भी समय पर सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में हनुमानी बाग की बस्ती खतरे में पड़ जाएगी। पार्किंग में पानी भरने से हनुमानी बाग का सरवरी क्षेत्र से संपर्क कटा रहा। इससे लोग आर-पार नहीं हो सके। लोगों को वाया ढालपुर आना-जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed